Fitbit Charge 4 ट्रैकर ने मार्केट में ली एंट्री, खास फीचर्स के साथ आपका रखेगा ध्यान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 01 Apr 2020 05:22 PM IST
Fitbit Charge 4 tracker launch know price and specifications
fitbit charge 4 - फोटो : digitalspy / twitter

    टेक कंपनी फिटबिट ने अपना सबसे खास ट्रैकर फिटबिट चार्ज 4 (Fitbit Charge 4) को लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी ने इस ट्रैकर के स्पेशल एडिशन को भी उतारा है। यूजर्स को दोनों ट्रैकर में बिल्ट-इन जीपीएस, स्पॉटिफाई और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिले हैं। इसके अलावा इस ट्रैकर को ब्लैक, रोजवुड और स्टॉर्म ब्लू/ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। तो आइए जानते हैं फिटबिट चार्ज 4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    फिटबिट चार्ज 4 की कीमत 14,999 रुपये है। इसके अलावा इस ट्रैकर के स्पेशल एडिशन की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इस ट्रैकर को कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकेगा।

    फिटबिट चार्ज 4 की बैटरी आपको 7 दिनों का बैटरी बैकअप देगी। इसके अलावा आपको इस ट्रैकर में रनिंग, स्विमिंग और वॉकिंग जैसी एक्टिविटी ट्रैक करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, यह ट्रैकर बिल्ट-इन जीपीएस के साथ आता है।

    आपको इस ट्रैकर में स्मार्ट वेक फीचर मिलेगा, जिसके जरिए आप आसानी से अपनी नींद को ट्रैक कर सकेंगे। इसके अलावा यह ट्रैकर आपको नींद के पैटर्न की सही जानकारी भी देगा।

    फिटबिट ने वर्सा 2 ट्रैकर को पिछले साल लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो आपको इस ट्रैकर में रनिंग, साइक्लिंग, योगा के साथ स्लीप ट्रैकिंग मोड मिलेंगे। इसके अलावा इस डिवाइस में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दिया गया है, जिससे आप आसानी से समय देख सकेंगे। वहीं, इस ट्रैकर की बैटरी पूरे पांच दिन का बैकअप देती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें