EPOS Adapt 560 Review: एक ऑलराउंडर वायरलेस हेडफोन, वर्क फ्रॉम होम के लिए परफेक्ट

डेनमार्क की हाई-एंड और प्रीमियम ऑडियो सॉल्यूशंस कंपनी ईपोस (EPOS) ने दिसंबर में भारतीय बाजार में एंट्री की है। डेमांट ग्रुप के EPOS की पकड़ दुनिया के 30 से ज्यादा देशों में है। EPOS को ऑडियो और साउंड टेक्नोलॉजी में 115 सालों का अनुभव है। भारतीय बाजार में कंपनी ने एक साथ पांच ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च किए थे जिनमें एडैप्ट 300 सीरीज, एडैप्ट 400 सीरीज, एडैप्ट 500 सीरीज, एडैप्ट 600 सीरीज और एक्सपैंड 30टी शामिल हैं। इनमें से EPOS Adapt 560 को हमने रिव्यू के लिए कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। बता दें कि Sennheiser के ऑडियो प्रोडक्ट EPOS की पैरेंट कंपनी डेमांट बनाती है। आइए जानते हैं... कैसा है यह वायरलेस हेडफोन?

EPOS Adapt 560 Review: स्पेसिफिकेशन
इसमें चार बटन दिए गए बैं जिनमें एक मल्टीफंक्शन, एक हूक बटन, एक एलईडी, पावर और म्यूट बटन, सेटिंग्स बटन और टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक अलग से माइक दिया गया है जिसे आप स्लाइड करके ऑन/ऑफ और इस्तेमाल कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के लिए आपको एक बटन अलग से मिलता है। हेडफोन के साथ एक ब्लूटूथ यूएसबी कनेक्टर भी मिलता है जिसे लैपटॉप या डेस्कटॉप में लगाकर आप इस हेडफोन को कनेक्ट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 मिलता है। इसमें चार माइक्रोफोन दिए गए हैं जिनमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन का भी सपोर्ट है। इसके साथ दो साल की वारंटी मिल रही है। इसका वजन 229 ग्राम है। इस हेडफोन की कीमत 29,990 रुपये है।

EPOS Adapt 560 Review: डिजाइन
वैसे तो इसका वजन ढाई सौ ग्राम के करीब है लेकिन इसकी डिजाइन परफेक्ट है। फंक्शन बटन को इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होगी। बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है और डिजाइन देखन में प्रीमियम है। पैडिंग बेहतर क्वॉलिटी की है जो कि जल्दी खराब नहीं होगी। इस्तेमाल में यह हेडफोन सूकूनदायक है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी कानों में दर्द नहीं होता है। कुशन काफी आरामदायक है। हेडफोन की साइज भी एडजस्टेबल है जिसे आप अपने सिर के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें एक स्पेशल माइक है जिसे आप स्लाइड करके बाहर निकाल सकते हैं और इस्तेमाल ना होने पर अंदर कर सकते हैं।
- Fujifilm Instax Mini Link Review: कितने काम का है यह इंस्टैंट मोबाइल फोटो प्रिंटर?
- Samsung Galaxy M02s Review: 10 हजार की रेंज में अपनी पकड़ मजबूत करती सैमसंग
- Mivi Collar 2 Review: कितना दम है 1,199 रुपये वाले इस Made In India वायरलेस नेकबैंड में?
- Skullcandy Jib Review: क्या यह 3000 रुपये में एक पैसा वसूल वायरलेस ईयरबड्स है?