Samsung Galaxy M02s Review: 10 हजार की रेंज में अपनी पकड़ मजबूत करती सैमसंग
Samsung Galaxy M02sशुरुआती कीमत 8,999 रुपयेरियर कैमरा- 13+2+2 मेगापिक्सलबैटरी- 5000mAh

विस्तार
सैमसंग इंडिया ने हाल ही में भारतीय बाजार में 10,000 रुपये की रेंज अपने स्मार्टफोन की मौजूदगी को मजबूत करते हुए Samsung Galaxy M02s को लॉन्च किया है। गैलेक्सी एम02एस को भारत से पहले नेपाल में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy M02s में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 5000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। Galaxy M02s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है। Galaxy M02s के 3GB+32GB वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये और 4GB+64GB वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या वाकई 10 हजार रुपये की रेंज में यह एक बढ़िया फोन है?
Samsung Galaxy M02s Review: डिजाइन

डिजाइन को लेकर सैमसंग ने अपने ही गैलेक्सी ए सीरीज का पैटर्न Samsung Galaxy M02s के साथ इस्तेमाल किया है। Galaxy M02s के बैक पैनल पर डायमंड कट है जिसके साथ बेहतरीन ग्रिपिंग बनती है और उंगलियों के निशान नहीं आते हैं। Galaxy M02s के डिस्प्ले की डिजाइन कर्व्ड है और डिस्प्ले पर वी नॉच है जिसे सैमसंग इनफिनिटी वी डिस्प्ले कहती है। फोन में नीचे की और सिंगल स्पीकर और एक स्पीकर नॉच के ठीक ऊपर है।

बैक पैनल पर आयाताकार आकार में ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्लैश लाइट है। नीचे की ओर 3.5एमएम का हेडफोन जैक, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, राइट में पावर बटन के साथ वॉल्यूम बटन और लेफ्ट में सिम कार्ड स्लॉट को जगह मिली है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। फोन का वजन 196 ग्राम है और साइज भी कॉम्पैक्ट है। डिजाइन के मामले में Galaxy M02s से हमें कोई शिकायत नहीं है।
Samsung Galaxy M02s Review: डिस्प्ले

Samsung Galaxy M02s में फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। डिस्प्ले के कलर्स अच्छे है और इसके साथ टच भी बढ़िया मिलता है। डिस्प्ले में नीचे की थोड़ा बेजल मिलता है जबकि किनारे और ऊपर की बेजल बहुत ही कम है। डिस्प्ले की डिजाइन कर्व्ड है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए पांडा ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।

फोन के साथ वाइडवाइन एल-1 का भी सपोर्ट मिलता है। ऐसे में आप इस बजट फोन में भी अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स के एचडी वीडियो देख सकते हैं। गेमिंग को लेकर डिस्प्ले के साथ हमें किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। तेज धूप में भी डिस्प्ले ठीक-ठाक है और व्यूइंग एंगल भी अच्छा है।
- Mivi Collar 2 Review: कितना दम है 1,199 रुपये वाले इस Made In India वायरलेस नेकबैंड में?
- Skullcandy Jib Review: क्या यह 3000 रुपये में एक पैसा वसूल वायरलेस ईयरबड्स है?
- Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन
- EVM ENLAPPOWER REVIEW: कैसा है देश का पहला लैपटॉप चार्ज करने वाला पावरबैंक?