कोरोना वायरसः आपके खून में ऑक्सीजन की मात्रा पर नजर रखती हैं ये स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड!

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Tue, 25 Aug 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: These top smartwatches and fitness bands has SpO2 oxygen saturation monitor feature
SpO2 moniter Smartwatch and Fitness Bands - फोटो : For Refernce Only

    कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान लोगों को जो सबसे ज्यादा गंभीर समस्या पैदा होता है वह है शरीर में ऑक्सीजन की कमी। इसकी वजह है कि वायरस का अटैक फेफड़ों पर होता है। ऐसे हालात में जब शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, तो संक्रमित व्यक्ति को वेंटिलेटर लगाना बेहद आवश्यक हो जाता है। यही वजह है कि पिछले कुछ वक्त से ऑक्सीमीटर की बिक्री बढ़ी है। वहीं विशेषज्ञ पर पल्स ऑक्सीमीटर की सलाह देते हैं। लेकिन यह ऑक्सीमीटर (SpO2) अब स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड में भी उपलब्ध हैं, जानते हैं इनके बारे में...

    Fitbit Iconic
    Fitbit Iconic - फोटो : For Refernce Only

    Fitbit Iconic

    स्मार्ट वॉच और स्मार्ट बैंड बनाने वाली कंपनी फिटबिट अपनी Iconic स्मार्ट वॉच में ऑक्सीमीटर का फीचर का फीचर देती है। साथ ही इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रेकिंग और एक्टिविटी ट्रेकिंग जैसे फीचर भी हैं। वहीं इस वॉच की बैटरी लाइफ चार दिनों की है। इसकी कीमत 17,984 रुपये है।

    Honor Band 5
    Honor Band 5 - फोटो : for Reference Only

    Honor Band 5

    ऑनर भी अपने स्मार्ट बैंड में ऑक्सीमीटर का फीचर देती है। इस फीचर के साथ आने वाली यह सस्ते बैंड्स में शामिल है। इसमें वॉटरप्रूफ फुल कलर एमोलेट टचस्क्रीन, म्यूजिक कंट्रोल, ट्रू स्लीप, हार्ट रेट सेंसर के साथ 14 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। इसकी कीमत 2199 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें