आपके पास है एंड्रॉयड फोन तो जरूर पढ़ें ये खबर, 90 करोड़ फोन को खतरा

सॉफ़्टवेयर में पाई गई गड़बड़ी की वजह से करोड़ों एंड्रॉयड फ़ोन का डेटा हैकरों के हाथ पड़ने का ख़तरा पैदा हो गया है। सॉफ़्टवेयर में इन बग्स की खोज चेकप्वाइंट के शोधकर्ताओं ने अमरीकी कंपनी क्वॉलकॉम के बनाए चिपसेट्स पर चल रहे सॉफ्टवेयर की जांच के दौरान इस ख़तरे का पता लगाया है।

कंपनी के मुताबिक करीब 90 करोड़ फ़ोन में क्वॉलकॉम के प्रोसेसर का इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि अभी तक इस बात के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि साइबर चोर इन ख़ामियों का फ़ायदा उठा सके हैं।

चेकप्वाइंट से जुड़े अधिकारी माइकल शाउलव कहते हैं, "मुझे पूरा यकीन है कि आने वाले तीन-चार महीनों में साइबरचोर इन ख़ामियों का फ़ायदा उठाने लगेंगे।''