Smart TV खरीदने का सपना होगा पूरा, 15 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच टीवी

तकनीक के दौर में हर एक व्यक्ति स्मार्टफोन के साथ स्मार्ट टीवी खरीदना चाहता है। लेकिन इन स्मार्ट टीवी की कीमत महंगी होने की वजह से लोग इनके बारे में सिर्फ सोचकर रह जाते हैं। महंगी कीमत की समस्या को खत्म करने के लिए ही पिछले साल शाओमी और सैमसंग जैसी कंपनियों ने कई बजट रेंज वाले स्मार्ट टीवी बाजार में उतारे थे, जिनकी बंपर सेल हुई थी। आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा स्मार्ट टीवी की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 15 हजार रुपये से कम है। इसके साथ ही आपको इन सभी स्मार्ट टीवी में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। तो आइए जानते हैं इन स्मार्ट टीवी के बारे में...

Samsung HD Ready LED Smart TV 32 inch
सैमसंग के इस स्मार्ट टीवी की असल कीमत 22,500 रुपये है, लेकिन यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 13,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 32 इंच का एलईडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इसके अलावा ग्राहकों को इस टीवी में यूट्यूब, नेटफ्लिपक्स और हॉटस्टार जैसे एप्स की सुविधा मिलेगी।

Mi LED Smart TV 32 inch
शाओमी के इस स्मार्ट टीवी की असल कीमत 14,499 रुपये है, लेकिन यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 12,499 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी इस टीवी में 32 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, हेडफोन जैक, यूएसबी और एचडीएमआई जैसे फीचर्स दिए हैं।
- Samsung Galaxy S10 Lite भारत में लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर
- Infinix का खास स्मार्टफोन जल्द मार्केट में लेने वाला है एंट्री, मिल सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा
- शाओमी की स्मार्ट लाइट मोशन सेंसर के साथ हुई लॉन्च, कीमत 600 रुपये से कम
- सैमसंग Galaxy S10 Lite आज भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा खास फीचर्स का सपोर्ट