Infinix का खास स्मार्टफोन जल्द मार्केट में लेने वाला है एंट्री, मिल सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा

इंफिनिक्स (Infinix) जल्द भारत में एस 5 प्रो (Infinix S5 Pro) को पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। आपको बता दें कि पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आने वाला यह डिवाइस कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। आपको बता दें कि इस फोन की जानकारी लीक रिपोर्ट से मिली है। इससे पहले कंपनी ने इंफिनिक्स एस 5 लाइट को बाजार में उतारा था, जिसकी बंपर सेल हुई थी। हालांकि, कंपनी ने इंफिनिक्स एस 5 प्रो की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो चलिए जानते हैं इंफिनिक्स एस 5 प्रो की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में...
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन की कीमत 15 से लेकर 20 हजार रुपये तक के बीच में रखेगी। हालांकि, इस फोन की असली कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। वहीं, दूसरी तरफ इस फोन में एचडी डिस्प्ले, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया जा सकता है।
कंपनी ने इस फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 7,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन को पंचहोल वाला 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिला है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है।
कंपनी इंफिनिक्स एस5 लाइट के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और लो लाइट सेंसर मौजूद है। साथ ही ग्राहक 16 मेगापिक्सल वाले एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फ्रंट कैमरा से बेहतरीन सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को एलईडी लाइट का सपोर्ट मिला है।
इंफिनिक्स ने इस फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 4जी Volte और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को 4,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।
- शाओमी की स्मार्ट लाइट मोशन सेंसर के साथ हुई लॉन्च, कीमत 600 रुपये से कम
- सैमसंग Galaxy S10 Lite आज भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा खास फीचर्स का सपोर्ट
- सोनी वॉकमैन सीरीज की भारत में हुई वापसी, एंड्रॉयड और एचडी टचस्क्रीन का मिलेगा सपोर्ट
- PremiumAV ने भारत में वायरलैस इयरबड्स किए लॉन्च, मिलेगी 3,500 mAh की बैटरी