आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की सेल आज, रेडमी नोट 5 प्रो को देता है कड़ी टक्कर

शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो को कड़ी टक्कर देने वाले स्मार्टफोन आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 आज यानि 7 जून 2018 एक बार फिर से सेल के लिए है। Asus Zenfone Max Pro M1 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी, फेस अनलॉक और डुअल कैमरा जैसे कई शानदार फीचर्स हैं।

पहले यह फोन सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध था और अब यह ग्रे कलर में भी मिलेगा। फोन के साथ फ्लिपकार्ट की ओर 49 रुपये में प्रोटेक्शन मिल रहा है। इसके तहत स्क्रीन टूटने, हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर में खराबी, पानी में गिरने से दिक्कत जैसे प्रोटेक्शन मिलेंगे। इसके अलावा इस फोन के साथ वोडाफोन की ओर से 10 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा है।

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा (13+5 मेगापिक्सल) है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।