Xiaomi Redmi Y2 आज भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा 16MP का फ्रंट कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 07 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Y2 set to Launch in India Today, Know Price and features
Xiaomi Redmi Y2

    शाओमी आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। वैसे तो कंपनी ने साफ-साफ यह नहीं कहा है कि कौन-सा स्मार्टफोन लॉन्च होगा लेकिन टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाओमी आज भारत में रेडमी वाय2 पेश करेगी जो कि पिछले साल लॉन्च हुए वाय1 का अपग्रेडेड वर्जन है। शाओमी रेडमी वाय2 की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में शाम तीन बजे होगी। बताया जा रहा है कि फोन की कीमत 13,000 रुपये से कम होगी। फोन की लॉन्चिंग का इवेंट कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। बता दें कि रेडमी वाय2 की बिक्री अमेजॉन इंडिया से होगी।

    शाओमी रेडमी वाय2 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi S2
    Xiaomi Redmi S2

    अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी रेडमी वाय2 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम तथा 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये होगी। यह फोन डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज़ कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन

    फोन के फीचर्स की बात करें इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है कि इसमें रेडमी एस2 के ही फीचर्स मिलें। रेडमी एस2 में इस फोन में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी/64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी एस2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। शाओमी रेडमी एस2 के पैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें