दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन चाहिए तो इनको देखें, 10000mAh पावर

स्मार्टफोन पर डेटा की खपत बढ़ती ही जा रही है। हर समय लोग विडियो देख रहे हैं, फोटो खींच रहे हैं, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के फोटो, विडियो और ऑनलाइन जानकारी शेयर कर रहे हैं। ऐसे में स्मार्टफोन की बैटरी के बारे में ज़रा एक बार सोच लीजिये। पूरे दिन उसे बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

2016 में ऐसे कई स्मार्टफोन हैं जिसकी बैटरी लाइफ बहुत बढ़िया है। यानी डेटा की खपत भले ही बढ़ गयी हो लेकिन ऐसी बैटरियां आपके लिए पूरे दिन चल जाएंगी। ऐसे स्मार्टफोन अगर खरीदने का सोच रहे हैं तो कई नए लॉन्च हुए हैं और कुछ बाजार में पहले से ही मौजूद हैं। आइये उसके बारे में जानते हैं।

'असूस' का ज़ेनफोन मैक्स 5000 मिली ऍम ऑवर यानी एमएएच वाला है। इसकी लिथियम पॉलीमर बैटरी डेटा का भारी इस्तेमाल वालों के लिए मेहनत करने को तैयार है। साढ़े पांच इंच की स्क्रीन वाले 'असूस' स्मार्टफोन का स्क्रीन हाई डेफिनिशन वाला है और इस पर विडियो बड़े आराम से देखा जा सकता है। लेकिन गेमिंग के दीवानों को ये स्मार्टफोन पसंद नहीं आएगा क्योंकि उसके स्क्रीन के फीचर अच्छे नहीं हैं।