एप्पल आईफोन 7 की वे खास बातें, जिनको आप जानना चाहेंगे

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 08 Sep 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
Apple iPhone 7: Full specs, key features

    एप्पल ने सैनफ़्रांसिस्को में अपना नया आईफ़ोन 7 लॉन्च कर दिया है। इसमें परंपरागत हेडफ़ोन सॉकेट नहीं है बल्कि एप्पल के मुताबिक इसके लाइटनिंग कनेक्टर है। इसके अलावा एप्पल कंपनी वायरलेस इयरफ़ोन के इस्तेमाल को भी बढ़ावा देगी और इसके साथ इयरपॉड्स भी होंगे।

    एप्पल आईफोन 7 की वे खास बातें, जिनको आप जानना चाहेंगे

    एप्पल के मुताबिक इस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए कंपनी को हिम्मत जुटानी पड़ी। हालांकि एप्पल आईफ़ोन 7 के इस नए फ़ीचर से आईफ़ोन यूज़र थोड़े परेशान हो सकते हैं क्योंकि उन्हें अपने हेडफ़ोन के लिए एडैप्टर की ज़रूरत पड़ सकती है।

    एप्पल आईफोन 7 की वे खास बातें, जिनको आप जानना चाहेंगे

    एप्पल आईफ़ोन 7 में टू लेन्स कैमरा है और होम बटन ये पता लगा सकेगा कि कितनी ज़ोर से बटन को दबाया जा रहा है। कनेक्टरों और पुरानी पड़ रही तकनीक से छुटकारा पाने में एप्पल अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि हेडफ़ोन सॉकेट हटाने से इसकी लोकप्रियता पर असर पड़ सकता है लेकिन ये कम समय तक ही रहेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें