Amazon-Flipkart Republic Day Sale: स्मार्टफोन पर 7,000 रुपये तक की छूट, देखें लिस्ट

गणतंत्र दिवस (Republic Day 2020) के खास अवसर पर देश की दिग्गज ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ने ही शानदार सेल का आयोजन किया है। दोनों कंपनियों की सेल 22 जनवरी 2020 तक चलेगी। इन दोनों ही सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी तक खरीदने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। आज हम आपको कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जो इस समय दोनों कंपनियों की सेल में बंपर डिस्ककाउंट के साथ मौजूद हैं। तो आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की कीमत और इन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

अमेजन की सेल में कम कीमत के साथ उपलब्ध हैं ये स्मार्टफोन
Huawei P30 Lite
अमेजन की सेल में हुवावे पी30 लाइट स्मार्टफोन को सिर्फ 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की असल कीमत 21,990 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 6.15 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2312 x 1080 पिक्सल है। इसके अलावा लोगों को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

Huawei Y9
हुवावे वाय 9 की कीमत 18,990 रुपये है, लेकिन अमेजन की सेल में इस फोन को सिर्फ 11,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूजर्स को इसमें 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। इसके अलावा बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हाई सिलिकॉन किरिन 710 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।
- Samsung Galaxy S20 की लॉन्चिंग से पहले फीचर्स हुए लीक, मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का कैमरा
- Xiaomi अब तक के सबसे महंगे फोन को जल्द करेगा लॉन्च, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान
- iPhone 12 को मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट, जानें संभावित कीमत
- iOS या Android: कौन है बेहतर और सुरक्षित? 5 प्वाइंट्स में एक्सपर्ट से समझें