काम की बात: घर में अचानक आ जाए मुसीबत तो काम आएंगे ये 7 गैजेट्स, हर परिवार के पास होने चाहिए

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 21 Sep 2026 05:11 PM IST
सार

Useful Gadgets For Home: इमरजेंसी के समय छोटी चीज भी बड़े काम आ सकती है। बिजली जाने, फोन की बैटरी खत्म होने, इंटरनेट बंद होने या कार स्टार्ट न होने जैसी स्थितियों में कुछ गैजेट्स बेहद काम आते हैं। आइए आपको ऐसे 7 गैजेट्स के बारे में बताते हैं जो मुसीबत के समय बहुत काम आते हैं।

7 essential smart gadgets for home emergencies life saving tools list
हर घर में होने चाहिए ये गैजेट्स। - फोटो : एआई

    घर में इमरजेंसी कभी भी दस्तक दे सकती है। अचानक बिजली चली जाए, मोबाइल की बैटरी खत्म हो जाए, इंटरनेट बंद हो या रात में किसी जरूरी जगह की रोशनी चाहिए हो, ऐसे समय कुछ छोटे गैजेट्स काफी काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 7 उपयोगी डिवाइस के बारे में।

    पावर बैंक
    पावर बैंक - फोटो : एआई

    1. पावर बैंक

    लंबे पावर कट या बाहर फंसने की स्थिति में स्मार्टफोन बंद होना बड़ी परेशानी बन सकता है। एक अच्छी क्षमता वाला पावर बैंक फोन को चार्ज रखने में मदद करता है। ऐसा मॉडल चुनें जिसमें फास्ट चार्जिंग और एक से ज्यादा डिवाइस चार्ज करने का विकल्प हो।

    एमरजेंसी लाइट और टॉर्च
    एमरजेंसी लाइट और टॉर्च - फोटो : एआई

    2. रिचार्जेबल इमरजेंसी लाइट

    बिजली जाने पर मोबाइल की फ्लैशलाइट हर स्थिति में पर्याप्त नहीं होती। रिचार्जेबल एलईडी टॉर्च ज्यादा रोशनी देती है और लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकती है। इसे घर में ऐसी जगह रखें जहां जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल जाए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें