WWE Hell in a Cell 2022: रिंग में दिखा बॉबी लैश्ले का जलवा, ओमोस-एमवीपी को एकसाथ पीटा, रोड्स-सैथ रॉलिंस के बीच जबरदस्त टक्कर
पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन सैथ रॉलिंस के सामने कोडी रोड्स थे, वहीं बॉबी लैश्ले ने टू ऑन वन हैंडीकैप मैच खेला। कुछ मैचों में खास नियमों को भी जोड़ा गया था।
इवेंट की शुरुआत महिलाओं की रेसलिंग से हुई। इसमें मौजूदा चैंपियन बियांका ब्लेयर, पूर्व चैंपियन आसुका और बेकी लिंच आमने सामने थीं। बियांका ब्लेयर और असुका ने मिलकर बेकी लिंच पर निशाना साधा। हालांकि, बेकी ने वापसी की और दोनों को अपने शानदार रेसलिंग मूव्स से पटखनी दी।
DOUBLE ANKLE LOCK!@WWEAsuka #HIAC pic.twitter.com/Z3uOxxjBEg
— WWE (@WWE) June 6, 2022
आखिर में लिंच ने आसुका पर अपना फिनिशर मैनहैंडल स्लैम लगाया और पिन करने की कोशिश की, लेकिन बियांका ब्लेयर ने वापसी करते हुए लिंच को रिंग के बाहर फेंक दिया और असुका को पिन करते हुए जीत दर्ज की।
#SummerSlam Flashbacks!@BeckyLynchWWE #HIAC pic.twitter.com/CxhmvOkWUt
— WWE (@WWE) June 6, 2022
नतीजा: बियांका ब्लेयर ने टाइटल रिटेन किया।
बॉबी लैश्ले और ओमोस-एमवीपी के बीच पिछले काफी समय से लड़ाई देखने को मिल रही थी। हेल इन ए सेल में लैश्ल को इन दोनों से एक साथ लड़ना था। मैच की शुरुआत में ही एमवीपी ने लंबे चौड़े कद के ओमोस को टैग दे दिया। लैश्ले ने ओमोस पर अपने मूव्स का इस्तेमाल किया, लेकिन उन्हें गिरा पाने में नाकाम रहे।
SPEEEEEEAR!@fightbobby #HIAC pic.twitter.com/jRXUV9duCL
— WWE (@WWE) June 6, 2022
लैश्ले ने ओमोस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन एमवीपी ने रिंग में आकर उनका खेल बिगाड़ दिया। इसके बाद कुछ देर तक ओमोस और एमवीपी ने मिलकर लैश्ले की धुनाई की। हालांकि, लैश्ले ने वापसी की और अचानक से ओमोस को रिंग से बाहर कर दिया और फिर एमवीपी पर स्पीयर दिया। लैश्ले ने फिर ओमोस पर भी स्पीयर लगाया। बाद में लैश्ले ने एमवीपी पर हार्टलॉक लगाया। इस वार को एमवीपी नहीं सह सके और टैपआउट कर दिया।
When you find a replica #WWEChampionship in the @WWEUniverse.
— WWE (@WWE) June 6, 2022
Message sent from @fightbobby? 👀#HIAC pic.twitter.com/BIIH38NwFO
नतीजा: बॉबी लैश्ले जीते
मैच की शुरुआत में इजेकियेल केविन ओवेंस पर भारी पड़े। उन्होंने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन पर हमला किया और टॉप रोप से एल्बो ड्रॉप लगाया। हालांकि, तब वो पिन करने में सफल नहीं रहे। ओवेंस ने फिर वापसी करते हुए इजेकियेल को डीडीटी दिया। इस बार ओवेंस पिन करने से चूक गए। ओवेंस ने फिर टोर्नेडो डीडीटी लगाया और फिर टॉप रोप से मूव लगाया। इजेकियेल गुस्से में दिखाई दिए और उन्होंने लगातार रिंगपोस्ट पर स्प्लैश दिए और फिर स्पाइनबस्टर भी लगाया। ओवेंस ने वापसी की और पहले पॉपअप पावरबॉम्ब दिया, फिर इजेकियेल पर स्टनर लगाकर पिन किया और जीत हासिल की।
The KO Special!@FightOwensFight #HIAC pic.twitter.com/YzYy4itIYa
— WWE (@WWE) June 6, 2022
नतीजा: केविन ओवेंस जीते
कई सुपरस्टार के बीच हुए इस मैच में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। लिव मॉर्गन ने कई शानदार मूव्स लगाए और प्रभावित किया, लेकिन रिप्ले ने हेडबट देकर मैच में वापसी की। मैच में फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के बीच भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। बाद में एज और प्रीस्ट दोनों ने मिलकर बैलर की धुनाई की।
#TheJudgmentDay rules at #HIAC!@RheaRipley_WWE @EdgeRatedR @ArcherofInfamy pic.twitter.com/rJZFxX1hji
— WWE (@WWE) June 6, 2022
आखिर में बैलर ने एजे स्टाइल्स को टैग दिया। स्टाइल्स ने आकर एज और प्रीस्ट दोनों पर हमला किया। रिप्ले ने दखल देने की कोशिश की, लेकिन लिव मॉर्गन ने उन्हें रिंग से बाहर कर दिया। स्टाइल्स ने एज पर फिनॉमिनल फोरआर्म लगाया। हालांकि, दो काउंट पर प्रीस्ट ने स्टाइल्स को रिंग के बाहर खींच लिया।
#TheJudgmentDay picks up the win at #HIAC!@EdgeRatedR @RheaRipley_WWE @ArcherofInfamy pic.twitter.com/hF0U5lNfx4
— WWE (@WWE) June 6, 2022
बैलर एक वक्त टॉप रोप से अपना फिनिशर लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रिप्ले एक बार फिर बैलर के सामने आ गईं। इसका फायदा उठाकर एज ने बैलर को स्पीयर दिया। उन्होंने फिर पिन करते हुए मैच जीता।
NO NO NO!@RheaRipley_WWE #HIAC pic.twitter.com/HigY8eBywJ
— WWE (@WWE) June 6, 2022
नतीजा: जजमेंट डे ने मैच जीता