फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day: पिछले एक साल में इन महिला खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान, सिंधु से लेकर चानू तक ये हैं टॉप एथलीट

Tue, 08 Mar 2022 06:26 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 08 Mar 2022 06:26 AM IST
सार

पिछले एक साल में कई महिलाएं देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। पीवी सिंधु से लेकर मीराबाई चानू तक कई खिलाड़ियों ने अपने खेल से दुनिया में भारत का लोहा मनवाया है। यहां हम ऐसी ही महिलाओं के बारे में बता रहे हैं। 
 

विज्ञापन
These Female players honored india worldwide in last one year from sindhu to chanu these are top athletes
पीवी सिंधु, सविता पुनिया और निखत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया
महिला विश्व कप में भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर पिछले साल टी-20 विश्व कप में पुरुष टीम को मिली हार का बदला ले चुकी है। महिला टीम ने 107 रन से हराकर भारत का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। टीम की इस जीत ने महिला दिवस को और खास बना दिया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब भारत की महिलाओं ने देश का मान बढ़ाया है। इससे पहले भी कई बार महिला खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। यहां हम ऐसी ही महिला खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में देश को गौरवान्वित किया है। 

पीवी सिंधु

These Female players honored india worldwide in last one year from sindhu to chanu these are top athletes
पीवी सिंधु - फोटो : twitter@BAI_media
सिंधु को 2021 स्विस ओपेन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टोक्यो ओलंपिक में उन्हें एंबेसडर चुना गया। किसी भारतीय खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी मिलना बड़ी बात थी। इस ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। वे दूसरी महिला खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। सिंधु 2021 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचीं और ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी महिला खिलाड़ी बनीं। इसके बाद सैयद मोदी इंटरनेशनल में भी उन्होंने जीत हासिल की। 

मीराबाई चानू

These Female players honored india worldwide in last one year from sindhu to chanu these are top athletes
मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया
2020 टोक्यो ओलंपिक में देश को पहला पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू ने पिछले एक साल में कई बार देश सिर गर्व से ऊंचा कर चुकी हैं। उन्होंने अप्रैल 2021 में एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने 119 किलोग्राम वजन उठाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। जून 2021 में वो पहली भारतीय महिला वेटलिफ्टर बनीं, जिन्होंने 2020 ओलंपिक में जगह बनाई। टोक्यो ओलंपिक में भी उन्होंने रजत पदक जीतकर भारत के लिए शानदार शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवलीना बोरगोहेन

These Female players honored india worldwide in last one year from sindhu to chanu these are top athletes
लवलीना ने 69 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। - फोटो : सोशल मीडिया
लवलीना बोरगोहेन असम की तीसरी मुक्केबाज हैं, जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीता है। उन्होंने साल 2021 में ओलंपिक में देश के लिए कमाल का प्रदर्शन किया। उनके बेहतरीन खेल की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा हुआ। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। आने वाले समय में उनसे सभी को और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। लवलीना मेरीकॉम के बाद बॉक्सिंग की दुनिया में भारत की नई उम्मीद बनकर उभरी हैं। 
विज्ञापन

निखत जरीन

These Female players honored india worldwide in last one year from sindhu to chanu these are top athletes
निखत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया
25 साल की निखत जरीन अपने युवा करियर में कई बार देश का नाम ऊंचा कर चुकी हैं। आने वाले समय में उनसे देश को लगातार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस साल उन्होंने सतरंजा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में यूक्रेन की टेटिना कॉब को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने यूक्रेन के खिलाड़ी को 4-1 से हराकर एकतरफा अंदाज में यह मैच जीता था। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed