ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्वारंटीन व्यवस्था का मजाक बनाने के बाद टेनिस खिलाड़ी बर्नार्ड टॉमिक की गर्लफ्रेंड वनेसा सिएरा इन दोनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में वनेसा ने अपने बॉयफ्रेंड टॉमिक के साथ क्वारंटीन होटल के कमरे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शिकायती लहजे में मजाक बनाया था, जिसके बाद उनकी आलोचना भी हो रही है। यहां तक कि वनेसा के मुताबिक उन्हें 500 से ज्यादा जान से मारने की धमकियां मिली हैं।
कौन हैं OnlyFans स्टार वनेसा सिएरा? ऑस्ट्रेलियन ओपन में खूब हो रही चर्चा
टेनिस खिलाड़ी टॉमिक की गर्लफ्रेंड वनेसा खेल की दुनिया में भले ही नया नाम हैं लेकिन वह रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं और अब एक एडल्ट स्टार हैं जिसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 लाख फॉलोअर्स हैं। 26 वर्षीय वनेसा को पहली बार तब प्रसिद्धि मिली जब वह 2019 में मशहूर डेटिंग शो लव आइलैंड ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा बनीं और इस दौरान उन्होंने मैट जुकोवस्की को डेट किया।
फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में शैक्षणिक डिग्री रखने वाली वनेसा ने कुछ समय पहले OnlyFans नाम की एडल्ट वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाया। यहां उन्होंने अपने फॉलोअर्स के लिए 20 डॉलर में अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो के सब्सक्रिप्शन की शुरुआत की। देखते-देखते वे OnlyFans के शीर्ष कंटेंट क्रिएटर की सूची में शामिल हो गईं। इसके साथ ही उनकी कमाई भी बढ़ने लगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक वे अपने इंस्टाग्राम के एक पोस्ट से करीब ढाई लाख रुपये की कमाई करती हैं।
हालांकि पिछले साल दिसंबर में इंस्टाग्राम ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देकर उनके अकाउंट को बैन कर दिया। उनपर OnlyFans अकाउंट का प्रचार करने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा। इसपर वनेसा ने अपने दूसरे इंस्टाग्राम अकाउंट से रोते हुए लिखा कि यह उनका रोजगार था और वह इससे पैसे कमाती थीं। लेकिन अब उन्हें बेरोजगार कर दिया गया है और किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
वनेसा ने नवंबर में आधिकारिक तौर पर टेनिस की दुनिया के बैड ब्यॉय कहे जाने वाले बर्नार्ड टॉमिक के साथ रिश्ते में होने की बात स्वीकारी। इसके बाद दोनों ने एक साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालनी शुरू की। हाल ही में बर्नार्ड ने दोहा में ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए क्वालीफाई किया जिसके बाद दोनों मेलबर्न पहुंचे। लेकिन कुछ दिनों पहले ही वनेसा ने वहां के होटल के कमरे की वीडियो डालते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाया और उसका मजाक बनाया। उन्होंने खाने को लेकर भी शिकायत की।