{"_id":"6aa7d20f62f670d9f0089c91","slug":"novak-djokovic-drops-to-no-12-as-big-three-exit-men-s-tennis-top-10-for-first-time-since-2002-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वें स्थान पर पहुंचे जोकोविच: टॉप-10 में 'बिग थ्री' का दबदबा खत्म; 2002 के बाद पहली बार चौंकने वाला बदलाव","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
12वें स्थान पर पहुंचे जोकोविच: टॉप-10 में 'बिग थ्री' का दबदबा खत्म; 2002 के बाद पहली बार चौंकने वाला बदलाव
Mon, 14 Sep 2026 04:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 14 Sep 2026 04:25 PM IST
सार
नोवाक जोकोविच के यूएस ओपन में खराब प्रदर्शन के बाद एटीपी रैंकिंग में 12वें स्थान पर खिसकने से पुरुष टेनिस के शीर्ष 10 में पहली बार 2002 के बाद ‘बिग थ्री’ का कोई खिलाड़ी नहीं है। रोजर फेडरर और राफेल नडाल पहले ही संन्यास ले चुके हैं, जबकि 39 वर्षीय जोकोविच अब भी खेल रहे हैं।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : PTI
विस्तार
नोवाक जोकोविच के नवीनतम विश्व रैंकिंग में नीचे खिसकने के कारण 2002 के बाद पहला अवसर है जबकि 'बिग थ्री' (रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच) में से कोई भी पुरुष टेनिस रैंकिंग के शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। इन तीनों खिलाड़ियों में केवल 39 वर्षीय जोकोविच ही ऐसे हैं जो अभी खेल रहे हैं। अमेरिकी ओपन में खराब प्रदर्शन के कारण वह पांचवें स्थान से खिसककर 12वें स्थान पर आ गए हैं। अक्तूबर 2002 के बाद यह पहला अवसर है जबकि जोकोविच, फेडरर और नडाल में से कोई भी पहले 10 खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं।
फेडरर और नडाल ने क्रमशः 2022 और 2024 में संन्यास लिया। फेडरर ने 41 वर्ष और नडाल ने 38 वर्ष की आयु में टेनिस को अलविदा कहा था। जोकोविच को 15 दिन पहले अमेरिकी ओपन के पहले दौर में मारियानो नावोन ने हराया था। जोकोविच के नाम पर 24 ग्रैंड स्लैम खिताब दर्ज हैं जो नडाल के 22 खिताबों से दो और फेडरर के 20 खिताबों से चार अधिक हैं।
फेडरर ने अक्तूबर 2002 में पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाई और 2016 के अंत तक वहीं बने रहे। नडाल ने अप्रैल 2005 में पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाई थी। स्पेन का यह खिलाड़ी 2023 तक लगातार 912 सप्ताह शीर्ष 10 में बना रहा जो रिकॉर्ड है। जोकोविच 2007 में शीर्ष 10 में प्रवेश करने वाले ‘बिग थ्री’ के अंतिम खिलाड़ी थे।
विज्ञापन
मौजूदा रैंकिंग में यानिक सिनर, कार्लोस अल्काराज और अमेरिकी ओपन चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव शीर्ष तीन में शामिल हैं। अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले बेन शेल्टन पांच स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस बीच महिला रैंकिंग में अमेरिकी ओपन चैंपियन एलेना रिबाकिना अपने करियर में पहली बार शीर्ष पर पहुंच गई हैं। उन्होंने एरिना सबालेंका की जगह ली जो लगातार 99 सप्ताह तक नंबर एक पर रही थी। रिबाकिना ने फाइनल में सबालेंका को हराया लेकिन उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही नंबर एक रैंकिंग सुनिश्चित कर ली थी।