साल 2020 में कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से दुनियाभर में खेल गतिविधियां प्रभावित हुईं। कई विश्वस्तरीय टूर्नामेंट या तो स्थगित हुए या उन्हें रद्द किया गया। हालांकि बावजूद इसके खेल की दुनिया में कई रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां भी देखने को मिलीं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन सभी बड़े खेल आयोजनों और कीर्तिमानों पर।
2 of 9
liverpool
- फोटो : social media
लिवरपूल फुटबॉल क्लब ने जून में 30 साल बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब होने नाम किया। यह प्रीमियर लीग युग (1992 से शुरू) में क्लब का पहला खिताब था। उसके खिलाड़ियों ने मैदान पर कदम भी नहीं रखा, और चेल्सी की दूसरे नंबर पर काबिज मैनचेस्टर सिटी पर 2-1 से जीत के बाद अपना खिताब पक्का कर लिया। 1888 में इस लीग की शुरुआत के बाद यह पहला मौका था, जब कोई टीम सात मैच बाकी रहते हुए चैंपियन बनी। 132 साल के इतिहास में मैनचेस्टर यूनाइटेड (20) के बाद लिवरपूल (19) सबसे ज्यादा बार इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली टीम है।
3 of 9
joshua cheptegei
- फोटो : सोशल मीडिया
युगांडा के जोशुआ चेपतेगेई ने अगस्त में मोनाको में हुई डायमंड लीग में शानदार वापसी करते हुए 5000 मीटर का विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। चेपतेगई ने इस रेस में 12:35:36 मिनट का समय निकाला और महान केनेनिसा बेकेले की ओर से 2004 में स्थापित किए गए 12:37:35 मिनट के रिकॉर्ड को धवस्त किया। जोशुआ ने इसके बाद अक्तूबर में 10,000 मीटर (26:11.02) में भी बेकेले (26:17.53) के 15 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।
4 of 9
फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में भारत और रूस संयुक्त विजेता घोषित
- फोटो : @FIDE_chess
भारत और रूस अगस्त में खेले गए ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के संयुक्त विजेता घोषित किए गए। फाइनल के दौरान इंटरनेट की दिक्कत होने के कारण ट्रॉफी को दोनों देशों के बीच साझा किया गया। हालांकि भारत ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और शुरू से जीत का दावेदार था। भारतीय टीम ने इससे पहले 1924 में श्रेष्ठ प्रयास किया था और तीसरे स्थान तक पहुंची थी। लेकिन इस बार विश्वनाथन आनंद और कोनेरू हंपी जैसे अनुभवी पेशेवरों ने निहाल सरीन और आर प्रज्ञानंदनाडा जैसे युवा खिलाड़ियों के दम पर भारत को पहला खिताब दिलाया।
5 of 9
Dominic thiem
- फोटो : Twitter@us open
सितंबर की शुरुआत में ऑस्ट्रिया के टेनिस स्टार डोमिनिक थीम ने यूएस ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंडस्लैम का खिताब जीता था। अमेरिका के टेनिस ग्रैंडस्लैम के आयोजन में भी कोरोना का प्रभाव साफ देखने को मिला। दिग्गज राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच ने सुरक्षा कारणों से नाम वापस ले लिया और बाद में दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में सभी सुरक्षा नियमों और उपायों को अपनाते हुए इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।