फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Strict action in doping cases Athletics coach Rakesh Kumar handed a lifetime ban powerlifter Vats suspended

डोपिंग के मामले में कड़ी कार्रवाई: एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर लगा आजीवन प्रतिबंध, पावरलिफ्टर वत्स निलंबित

Wed, 16 Sep 2026 03:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Sep 2026 03:51 PM IST
सार

डोपिंग को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है। एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि पावरलिफ्टर गौरव वत्स को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
Strict action in doping cases Athletics coach Rakesh Kumar handed a lifetime ban powerlifter Vats suspended
डोपिंग - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा बुधवार को जारी नवीनतम प्रतिबंध सूची में एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर प्रतिबंधित पदार्थ देने के मामले में आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, पावरलिफ्टर गौरव वत्स को प्रतिबंधित दवाओं को रखने और उनकी तस्करी के आरोप में अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। राकेश को पिछले साल मार्च में निलंबित किया गया था और उन पर लगाया गया प्रतिबंध उसी अवधि से प्रभावी माना जाएगा।
विज्ञापन

धाविका प्रकृति अस्थायी रूप से निलंबित
राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता धाविका प्रकृति रूपा राव को प्रतिबंधित स्टेरॉयड स्टैनोजोलोल और ड्रोस्टानोलोन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। अन्य प्रमुख नामों में खेलो इंडिया खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक चेल्सी भी शामिल हैं जिन पर डोप परीक्षण में विफल रहने के कारण पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है। अस्थायी रूप से निलंबित किए गए अन्य खिलाड़ियों में एक नाबालिग भारोत्तोलक भी शामिल है। ऑक्सैंड्रोलोन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस भारोत्तोलक का नाम सूची में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन एथलीटों पर भी हुई कार्रवाई
मध्यम दूरी के धावक कौशल कुमार, स्टीपलचेज धावक जुझार सिंह और लंबी दूरी की धाविका बलजीत कौर भी निलंबित खिलाड़ियों में शामिल हैं जिससे भारतीय एथलेटिक्स पर डोपिंग का साया बरकरार है। कुल मिलाकर एथलेटिक्स से सात नाम अस्थायी रूप से निलंबित लोगों की सूची में शामिल हैं। पावरलिफ्टर वत्स भी नाडा द्वारा निलंबित खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनकी पोषण सप्लीमेंट कंपनी के परिसर में प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

अप्रैल में नाडा की खुफिया एवं जांच (आईएंडआई) इकाई से मिली सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस समेत विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में नजफगढ़ स्थित वत्स की कंपनी के परिसर से मेथेनोलोन और स्टैनोजोलोल जैसे एनाबॉलिक स्टेरॉयड समेत कई प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए गए थे। संयुक्त कार्यबल का नेतृत्व केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (सीएफएसओ) ने किया था जिसमें भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के अधिकारी भी शामिल थे।

करीब 2,800 कैप्सूल/टैबलेट और प्रतिबंधित पदार्थों की 11 इंजेक्टेबल यूनिट बरामद की गई थी। इनमें मेथेनोलोन एनन्थेट, ट्रेंबोलोन और स्टैनोजोलोल जैसे एनाबॉलिक स्टेरॉयड शामिल हैं। इसके अलावा 300 मेथैंडिएनोन और 850 ऑक्सैंड्रोलोन टैबलेट तथा 1,500 सिलेक्टिव एंड्रोजन रिसेप्टर मॉड्यूलेटर (एसएआरएम) कैप्सूल भी बरामद किए गए। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने इन सभी पदार्थों को प्रतिबंधित किया है क्योंकि इनका दुरुपयोग मांसपेशियों का आकार बढ़ाने और अनुचित प्रदर्शन लाभ हासिल करने के लिए किया जा सकता है। बरामद की गई चीजों में एडेनोसिन मोनोफॉस्फेट के इंजेक्शन भी शामिल थे। यह एक प्रतिबंधित हार्मोन और मेटाबोलिक मॉड्यूलेटर है जिसका इस्तेमाल एंड्यूरेंस बढ़ाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed