फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ डेविस कप के दौरान पेस बना सकते हैं विश्व रिकॉर्ड

Fri, 03 Feb 2017 12:30 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
leander paes can add another gems in his crown during davis cup against newzealand

भारत में जब पुरुष टेनिस की बात होती है तो लिएंडर पेस  पहला नाम है जो सबकी जुबां पर आता है। 43 साल के लिएंडर पेस टेनिस के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक हैं। पेस  अब तक करियर में 18  ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पेस करियर में 55वीं बार डेविस कप में भाग लेंगे। लेकिन इस बार यह चैम्पियनशिप उनके लिए खास है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पेस के नाम पहले से ही कई उपलब्धियां दर्ज हैं। लेकिन इस बार डेविस कप मुकाबलों के दौरान पेस के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है। 

पेस ने 42 बार युगल मैचों में जीत दर्ज की है

leander paes can add another gems in his crown during davis cup against newzealand

इस दौरान यदि पेस अपना मुकाबला जीत लेते हैं तो उनके नाम एक नया  विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। इससे पहले पेस डेविस कप में 42 युगल मुकाबले जीत चुके हैं। 4 फरवरी को खेले जाने वाले मैच में अगर पेस जीत जाते हैं तो वह डेविस कप इतिहास के सबसे सफल युगल खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल पेस 42 जीत के साथ इटली के निकोल पिएट्रांगेली की बराबरी पर  हैं। 

पेस को इस बार विष्णु वर्धन के साथ खेलना पड़ेगा

leander paes can add another gems in his crown during davis cup against newzealand

हालांकि पेस को इस बार विष्णु वर्धन के साथ खेलना होगा। पेस के साथ खेलने वाले उनके साथी साकेत मायनेनी पिछले महीने चेन्नई ओपन को दौरान चोटिल हो गए थे। साकेत के पूरी तरह ठीक नहीं हो पाने की हालत में पेस को अपने लंदन ओलंपिक डबल्स के खिलाड़ी विष्णु मायनेनी के साथ कोर्ट में उतरना होगा। आखिरी बार बतौर कप्तान भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे कप्तान आनंद अमृतराज ने पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोंधित करते हुए कहा कि, मायनेनी की चोट अभी तक ठीक नहीं हुई है। इसलिए वह इस मुकाबले में भाग नहीं ले पा रहे हैं। आनंद अमृतराज के बाद टीम की कमान महेश भूपति के हाथों में होगी। हालांकि महेश भूपति और पेस के रिश्तों के बीच की तल्खी सभी को पता है।हो सकता है कि पेस इसके बाद संन्यास की घोषणा कर दें। वह इसके संकेत भी दे चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के साथ होगा मुकाबला

leander paes can add another gems in his crown during davis cup against newzealand

पेस और मायनेनी का मुकाबाला चैम्पियनशिप के दूसरे दिन न्यूजीलैंड़ के आर्टेम सिटाक और माइकल वीनस के साथ होना है। टीम के मौजूदा कप्तान अमृतराज ने बाताय कि, भारत के शीर्ष डबल्स खिलाड़ी रोहन बोपन्ना से बातचीत के बाद वर्धन को शामिल किया गया है। पेस ने इस बारे में बताया कि वह बोपन्ना से बात करना चाहते थे लेकिन उन्हें बात करने से रोका गया। 

विज्ञापन

रियो ओलंपिक में हाथ लगी असफलता

leander paes can add another gems in his crown during davis cup against newzealand

पेस ने कहा कि, मैंने खुद रोहन से बात करने की सलाह दी थी लेकिन मुझे फोन ना करने को कहा गया। पेस से इस बात का जवाब देने मना कर दिया कि किसने उन्हें फोन करने से रोका था। इससे पहले पेस और बोपन्ना की जोड़ी ने रियो ओलंपिक में  भाग लिया था। लेकिन वहां यह जोड़ी कोई कमाल दिखाने में असफल रही थी। जोड़ी को पहले दी दौर में बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed