फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोर्ट पर वापसी को बेकरार टेनिस सनसनी सानिया, मां बनने के बाद पहली बार थामेंगी रैकेट

Thu, 28 Nov 2019 05:29 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 28 Nov 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Indian Tennis Star Sania Mirza set for return at Hobart International
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने गुरुवार को कहा कि जनवरी 2020 में होने वाले होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट के जरिए वह मातृत्व अवकाश के बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी करेंगी। 33 साल की सानिया ने पिछली बार अक्टूबर 2017 में चीन ओपन में भाग लिया था।

Indian Tennis Star Sania Mirza set for return at Hobart International
सानिया मिर्जा

वह होबार्ट इंटरनेशनल में विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज यूक्रेन की नाडिया किचेनोक के साथ जोड़ी बनाएंगी। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली सानिया ने पिछले साल अक्तूबर में बेटे इजहान को जन्म दिया। सानिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं होबार्ट में खेलूंगी, इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन में खेलूंगी। मैं अगले महीने मुंबई में भी एक टूर्नामेंट (आईटीएफ महिला टूर्नामेंट) में खेलूंगी।

Indian Tennis Star Sania Mirza set for return at Hobart International
सानिया मिर्जा - फोटो : PTI

हालांकि उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में खेलना मेरी कलाई की चोट पर निर्भर करेगा, लेकिन होबार्ट और ऑस्ट्रेलियाई ओपन में जरूर खेलूंगी। छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली सानिया ने कहा कि वह पूरी तरह फिट है। उन्होंने कहा कि जब आप मां बनते है तो बहुत सारे बदलाव होते हैं। आपकी दिनचर्या और नींद का तरीका बदल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Tennis Star Sania Mirza set for return at Hobart International
सानिया मिर्जा

मैं अब खुद को फिट महसूस कर रही हूं, मेरा शरीर अब वैसा ही है जहां यह मेरे बच्चे के जन्म से पहले हुआ करता था। मैंने छह-सात महीने पहले वापसी के बारे में सोचना शुरू किया। सानिया ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अमेरिका के राजीव राम के साथ मिश्रित युगल जोड़ी बनाएंगी। सानिया ने यहां नए टेनिस कोर्ट का उद्घाटन करने के बाद कहा कि वह 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक का टिकट पाने की कोशिश करेंगी।

विज्ञापन
Indian Tennis Star Sania Mirza set for return at Hobart International
सानिया मिर्जा

सानिया ने कहा कि मैंने तीन बार ओलंपिक में हिस्सा लिया है और पिछली बार खराब किस्मत के कारण हम पदक नहीं जीत सके। मैं कोशिश करूंगी कि चौथी बार ओलंपिक में भाग ले सकूं,ये मेरे लिए सम्मान की बात होगी। मुझे ओलंपिक से पहले तीन ग्रैंड स्लैम में खेलने का मौका मिलेगा यह मेरे लिए सप्ताह दर सप्ताह और दिन दर दिन की बात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed