फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B’Day Spcl: सिर्फ शोएब मलिक ही नहीं, इन क्रिकेटर्स से भी है सानिया का रिश्ता

Fri, 15 Nov 2019 02:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 15 Nov 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special of Sania Mirza and relation with cricketers
सानिया मिर्जा - फोटो : ट्विटर

भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के लिए आज का दिन बेहद खास है। 15 नवंबर 1986 को मुंबई में जन्मीं सानिया मिर्जा आज अपना 33 जन्मदिन मना रहीं हैं। ओलंपिक और तमाम ग्रैंड स्लैम में देश का परचम लहराने वाली सानिया 18 साल से पेशेवर टेनिस खेल रही हैं। जानिए बर्थडे गर्ल सानिया के बारे में कुछ मजेदार बातें..

Birthday Special of Sania Mirza and relation with cricketers
सानिया मिर्जा - फोटो : getty

सानिया ने पहली बार टेनिस रैकेट 6 साल की उम्र में थामा था। सानिया ने हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज से अपनी पढाई पूरी की है। 2008 में एमजीआर एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया।

Birthday Special of Sania Mirza and relation with cricketers
सानिया मिर्जा - फोटो : getty

सानिया के पहले कोच उनके पिता इमरान मिर्जा ही उनके पहले कोच बने। बाद में उन्हें टेनिस स्टार रोजर एंडरसन ने कोचिंग दी। रोजर फेडरर और स्टेफी ग्राफ सानिया के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। सानिया ने 2009 में अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से सगाई की, मगर दोनों अलग हो गए। इसके बाद सानिया ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special of Sania Mirza and relation with cricketers
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक - फोटो : getty

शोएब उनकी जिंदगी में इकलौते क्रिकेटर नहीं है। गुलाम अहमद और आसिफ इकबाल जैसे क्रिकेटर सानिया के रिश्तेदार रहे हैं। सानिया के चचेरे भाई निसार अहमद स्वर्गीय गुलाम अहमद के बेटे हैं। गुलाम अहमद, जिन्होंने 1940 और 50 के दशक में तीन टेस्ट में भारत की कप्तानी करते हुए 22 टेस्ट मैच खेले हालांकि बाद में वह पाकिस्तान की ओर से खेलने लगे।

विज्ञापन
Birthday Special of Sania Mirza and relation with cricketers
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक - फोटो : getty

इस प्रकार सानिया गुलाम अहमद की बहन के बेटे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आसिफ इकबाल से भी संबंधित हैं। 1961 में हैदराबाद से पाकिस्तान जा बसे आसिफ ने पाकिस्तान के लिए भारत में छह बार कप्तानी भी की, उन्होंने 1964 से 1980 के बीच 58 टेस्ट खेलने के साथ-साथ दो विश्व कप भी खेले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed