फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   wrestler Nishu set up final showdown with Asian Games-bound Antim Panghal after won national selection trials

कुश्ती ट्रायल: पहलवान नीशू ने ट्रायल जीता, फाइनल में अंतिम पंघाल से होगी भिड़ंत; काजल-नीलम और सिमरन भी जीतीं

Mon, 14 Sep 2026 08:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 14 Sep 2026 08:07 PM IST
सार

सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय चयन ट्रायल आयोजित हुए। इसमें प्रतिभाशाली पहलवान नीशू ने जीत दर्ज की। अब फाइनल ट्रायल में नीशू का सामना अंतिम पंघाल से होगा।

विज्ञापन
wrestler Nishu set up final showdown with Asian Games-bound Antim Panghal after won national selection trials
अंतिम पंघाल - फोटो : Wrestling Federation of India

विस्तार

प्रतिभाशाली पहलवान नीशू ने सोमवार को सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में 53 किग्रा वर्ग में जीत हासिल कर एशियाई खेलों के लिए चुनी गई अंतिम पंघाल के खिलाफ फाइनल मुकाबला तय किया। नीशू ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में बेहद कड़े मुकाबले में थिश्का को हराकर 53 किग्रा वर्ग में जीत दर्ज की। नीशू और अंतिम पंघाल के बीच होने वाला फाइनल ट्रायल यह तय करेगा कि 24 अक्तूबर से एक नवंबर तक कजाखस्तान के अस्ताना में होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किग्रा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा। 
विज्ञापन

बाद में होगा अंतिम ट्रायल
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की चयन नीति के तहत सोमवार के ट्रायल में जीतने वाले पहलवानों को एशियाई खेलों के लिए चुने गए पहलवानों को सीनियर विश्व चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिए अंतिम ट्रायल में चुनौती देने का मौका मिलेगा। यह अंतिम ट्रायल बाद में आयोजित किया जाएगा। चार गैर-ओलंपिक भार वर्गों के ट्रायल भी बाद में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजल का शानदार प्रदर्शन जारी
दो बार की अंडर-20 विश्व चैंपियन काजल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 76 किग्रा वर्ग के फाइनल में शिक्षा को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। सिमरन ने संयमित प्रदर्शन करते हुए स्वाति शिंदे को कड़े मुकाबले में हराकर 57 किग्रा वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में नीलम ने अंकुश को हराकर पहला स्थान हासिल किया।

अन्य भार वर्गों में तपस्या ने 62 किग्रा वर्ग में अंजलि को हराकर जीत दर्ज की जबकि सृष्टि ने 68 किग्रा वर्ग में बिपाशा को मात दी। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, आज हुए मुकाबलों का स्तर और इनमें हुई प्रतिस्पर्धा उत्साहजनक रही। पहलवानों ने जबरदस्त दृढ़ संकल्प के साथ मुकाबला किया और दिखाया कि विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। मैं सभी विजेताओं को बधाई देता हूं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए उन्हें प्रतिस्पर्धा करते देखने का इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed