फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Elena Rybakina Becomes World No. 1, Ends Aryna Sabalenka’s Reign After US Open Triumph

डब्ल्यूटीए रैंकिंग: विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बनीं रिबाकिना, खत्म की सबालेंका की बादशाहत

Mon, 14 Sep 2026 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Sep 2026 04:05 PM IST
सार

एलेना रिबाकिना सोमवार को जारी डब्ल्यूटीए रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन गईं। यूएस ओपन फाइनल में एरीना सबालेंका को हराकर खिताब जीतने वाली रिबाकिना कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने महिला या पुरुष वर्ग में सिंगल्स रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
Elena Rybakina Becomes World No. 1, Ends Aryna Sabalenka’s Reign After US Open Triumph
रिबाकिना - फोटो : IANS

विस्तार

सोमवार को जारी साप्ताहिक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में बेलारूस की एरीना सबालेंका से आगे निकलने के बाद एलेना रिबाकिना आधिकारिक तौर पर विश्व की नई नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। हाल ही में खत्म हुए यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में किनवेन झेंग को हराने के बाद ही रिबाकिना का टॉप स्पॉट पक्का हो गया था। कजाकिस्तान की स्टार खिलाड़ी ने फाइनल में सबालेंका को हराकर इस टूर्नामेंट का समापन किया। रिबाकिना सिंगल्स रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर 1 बनने वाली कजाकिस्तान की पहली (पुरुष या महिला) खिलाड़ी बन गई हैं। पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन के कारण वह सबालेंका के काफी करीब बनी रहीं, जबकि बेलारूसी टेनिस स्टार का फॉर्म सीजन के बीच में थोड़ा गिर गया था।
विज्ञापन


जहां सीजन के बीच में सबालेंका की लय बिगड़ी, वहीं रिबाकिना पिछले साल के आखिर से ही टॉप पर पहुंचने की ओर बढ़ रही थीं। उन्होंने इस साल सीजन के बीच में नॉर्थ अमेरिकन हार्ड-कोर्ट स्विंग पर शानदार प्रदर्शन किया और उसके बाद 'बिग एप्पल' (न्यूयॉर्क) में भी सफलता हासिल की। नंबर 1 पोजीशन पक्का होने पर रिबाकिना ने प्रतिक्रिया दी थी। डब्ल्यूटीए के अनुसार, रिबाकिना ने कहा, "यह इतिहास है, और मुझे कजाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं प्रोफेशनल बनूंगी या इतने बड़े मंचों पर इस तरह के टूर्नामेंट खेलूंगी।"
विज्ञापन


यूएस ओपन के फाइनल में कजाकिस्तान की खिलाड़ी से हारने के बाद सबालेंका ने रिबाकिना के टॉप पर आने पर प्रतिक्रिया दी। जब उन्हें बताया गया कि वह 99 हफ्तों तक टॉप स्पॉट पर रहीं, तो उन्होंने मजाक में पूछा कि क्या रिबाकिना इस मामले में उन्हें हरा सकती हैं। उन्होंने कहा, 'देखते हैं कि क्या एलेना मुझे इसमें हरा सकती हैं। अगर वह इसी तरह खेलती रहीं, तो हां, मैं मुश्किल में पड़ सकती हूं।' रिबाकिना ने सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराकर अपना पहला यूएस ओपन खिताब जीता था। खिताब जीतने के बाद रिबाकिना ने कहा, 'यह सच में अविश्वसनीय है। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। मतलब, मेरे पास शब्द नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कजाकिस्तान की इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट से पहले सात दिनों तक अपने रैकेट को हाथ भी नहीं लगाया था और बताया कि न्यूयॉर्क में उनकी तैयारी बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी। उन्होंने कहा, 'किसी तरह, हम हर दिन कोई न कोई रास्ता खोजने की कोशिश कर रहे थे और उन चुनौतियों का सामना कर रहे थे जो हर सुबह मेरे सामने आती थीं। टूर्नामेंट से पहले सात दिनों तक मैंने अपने रैकेट को छुआ तक नहीं था।'


कई मुश्किलों और अनिश्चितताओं के बावजूद रिबाकिना ने शानदार वापसी करते हुए खिताब जीता। खास बात यह रही कि उन्होंने टूर्नामेंट से पहले सिर्फ चार दिन ही अभ्यास किया था। रिबाकिना ने कहा, 'मैंने सिर्फ चार दिन प्रैक्टिस की थी। मुझे खुद पर पूरा भरोसा था और मैं अपनी टीम के साथ लगातार रणनीति पर चर्चा कर रही थी। कनाडा और सिनसिनाटी में खेलने के अनुभव ने भी मदद की। कई चीजें मेरे पक्ष में रहीं। सच कहूं तो मुझे खुद भी हैरानी हो रही है कि मैं खिताब जीतने में सफल रही।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed