फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेस्ट में बल्ले से बेस्ट हैं टीम इंडिया के गेंदबाज

Tue, 29 Nov 2016 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
team india lower order batsmen are 2nd best in the world

इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में खेला जा रहा सीरीज के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक समय जब भारत का स्कोर 148 पर दो विकेट था, लेकिन चायकाल के बाद विराट कोहली के आउट होते ही स्कोर अचानक ही 204 रन पर 6 विकेट हो गया। जिसके बाद भारतीय टीम बैकफुट पर नजर आने लगी, लेकिन आज एक बार फिर पुछल्ले बल्लेबाज ने टीम इंडिया को इस संकट से उबारने में उपयोगी भूमिका अदा की। 

टेस्ट में सेकेंड बेस्ट हैं टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाज

team india lower order batsmen are 2nd best in the world

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे रविचंद्रन अश्विन और जड़ेजा ने सातवें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी कर बीच मझधार में फसी टीम इंडिया की नैय्या को किनारे तक पहुंचाया। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 12 रन पीछे थी। भारत ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 271 रन बना लिए हैं। अश्विन(57) और जड़ेजा(31) दोनों खिलाड़ी नाबाद हैं। अश्विन ने इस पारी के दौरान टेस्ट करियर का 9वां अर्द्धशतक जड़ा।

टेस्ट में सेकेंड बेस्ट हैं टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाज

team india lower order batsmen are 2nd best in the world

साल 2016 में टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम को कई बार इस तरह के सकंट से बाहर निकाला है। टीम इंडिया के नंबर 5 से 10 के पुछल्ले बल्लेबाजों ने साल 2016 में 35.60 की औसत से कुल 2065 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतकीय और 7 अर्द्धशतकीय साझेदारियां भी शामिल हैं। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाजों में अश्विन और जडेजा शामिल हैं। ये दोनों ने पुछल्ले बल्लेबाजों की कमान बखूबी संभाले हुए हैं। इसमें उनका साथ उमेश यादव, मोहम्मद शमी और रिद्धिमान साहा बखूबी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट में सेकेंड बेस्ट हैं टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाज

team india lower order batsmen are 2nd best in the world
- फोटो : getty

साल 2016 में पुछल्ले बल्लेबाजों द्वारा रनों के योगदान के मामले में इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर है। इस साल इंग्लैंड टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों ने  36.43 की औसत से कुल 4372 रन बनाए हैं। जिसमें कुल 9 शतकीय और 21 अर्द्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं। इंग्लैंड के निचले क्रम के बल्लेबाजों में स्टोक्स, बटलर, वोकर्स,एंडरसन ने लगातार अच्छा प्रदर्शन कर टीम को संकट से निकालने में मदद की है।

विज्ञापन

टेस्ट में सेकेंड बेस्ट हैं टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाज

team india lower order batsmen are 2nd best in the world
वहीं इस सूची में आखिरी नंबर पर बांग्लादेश टीम है। जिसने 5वें से 10वें विकेट के लिए 15.00 की खराब औसत के साथ सिर्फ 360 रन बनाए जिसमें सिर्फ 2 अर्द्धशतकीय साझेदारी शामिल हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed