भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी। वह टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। सिंधु ने हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल में स्वर्ण जीता और बाद में खुलासा किया था कि उन्होंने चोट के बावजूद फाइनल में हिस्सा लिया था।
2 of 5
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
माना जा रहा है कि चोट के कारण ही सिंधु दिल्ली में आयोजित भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सम्मान समारोह में नहीं पहुंचीं। आईओए ने राष्ट्रमंडल खेल में पदक जीतने वालों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया था।
3 of 5
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत 21 अगस्त को होगी। यह टूर्नामेंट 28 अगस्त तक चलेगा। सिंधु का विश्व चैंपियनशिप में एक शानदार रिकॉर्ड है। वह 2019 में स्वर्ण पदक जीती थीं। उन्होंने दो रजत पदक और दो कांस्य भी इस टूर्नामेंट में अपने नाम किए हैं।
4 of 5
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंधु राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की ध्वजवाहकों में से एक थीं। उन्होंने महिला एकल में स्वर्ण जीतने के साथ-साथ मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक भी अपने नाम किया था। राष्ट्रमंडल खेलों में सिंधु का यह दूसरा स्वर्ण पदक था। इससे पहले 2018 में मिक्स्ड टीम स्पर्धा में उन्होंने स्वर्ण जीता था।
5 of 5
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
वह 2018 में महिला एकल में रजत पदक जीतने में कामयाब हुई थीं। इसके अलावा 2014 में उन्होंने कांस्य अपने नाम किया था। सिंधु के नाम दो ओलंपिक पदक भी हैं। वह 2016 में महिला एकल में रजत ज और इसके बाद टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीती थीं।