बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन लाजवाब रहा। भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक अपने नाम किए। टीम 72 देशों की प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रही। भारत से ऊपर केवल ऑस्ट्रेलिया (178 पदक), इंग्लैंड (176 पदक) और कनाडा (92 पदक) रहा। भारत का पदक जीतने का सिलसिला तीन भागों में बंटा।
2 of 10
दिल्ली: भारतीय पहलवान साक्षी मलिक, पूजा सिहाग और पूजा गहलोत दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचीं। इस दौरान ल
- फोटो : ANI
शुरुआत में वेटलिफ्टर्स ने कमाल दिखाया। मीराबाई चानू, अचिंता शेउली और जेरेमी लालरिनुंगा समेत वेटलिफ्टर्स ने 10 पदक जीते। इसके बाद कुश्ती में भारत ने 12 पदक हासिल किए। इतना ही आखिर में भारतीय मुक्केबाजों और शटलर ने पदक जीते। साथ ही टेबल टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।
3 of 10
भारतीय एथलीट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद भारत के पदकवीरों का अपने देश में भव्य स्वागत किया गया। पहलवानों से लेकर मुक्केबाज तक, सभी का बैंड-बाजे और फूल-माले के साथ स्वागत किया गया।
4 of 10
प्रियंका गोस्वामी रजत पदक दिखाते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
पदक विजेताओं के भारत पहुंचने पर फूलों की वर्षा की गई। लंबी दूरी की धाविका प्रियंका गोस्वामी अपने रजत पदक के साथ पोज देती हुईं। प्रियंका ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 हजार मीटर महिला तेज चाल में रजत पदक अपने नाम किया था। वह मेरठ की रहने वाली हैं।
5 of 10
बजरंग पूनिया दर्शकों का अभिवादन स्वीकारते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया का भी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उन्हें लोगों ने अपने कंधे पर उठा लिया था। बजरंग ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने कुश्ती के 65 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल में कनेडियन पहलवान लचलान को 9-2 से शिकस्त दी। बजरंग का यह राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा पदक और लगातार दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत, 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था। वहीं, एक बार फिर बर्मिंघम में उन्होंने स्वर्ण जीता है। जब बजरंग स्वर्ण पदक लेने के लिए पहुंचे तो राष्ट्रगान के वक्त उनकी आखें नम हो गई थीं।