IPL 2020: इंडियन प़्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए 31 गेंद में 53 रन बनाने वाले राहुल तेवतिया के बचपन के कोच विजय यादव ने कहा कि वह हमेशा से राहुल को कहते आए हैं कि आईपीएल में एक दिन बल्लेबाजी के कारण वह स्टार बनेंगे।
2 of 5
राहुल तेवतिया
- फोटो : IPL
हरियाणा के फरीदाबाद के सिहि गांव में रहने वाले राहुल ने शेल्डन कॉट्रेल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर मैच का पासा पलट दिया। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज यादव ने कहा, 'उसके पिता फरीदाबाद अदालत में वकील हैं और वह मध्यमवर्गीय परिवार से है, लेकिन मैने उसके परिवार का उत्साह देखा है। वह हालांकि काफी शर्मीला था।'
3 of 5
राहुल तेवतिया
- फोटो : PTI
यादव ने कहा, 'उसके पिता ही नहीं बल्कि उसके अंकल भी उसे छोड़ने आते थे। वे दूसरे माता पिता की तरह चाहते थे कि उनका बच्चा भी खेले। पूछते थे, 'सर क्या कर रहे हैं, राहुल को खिलाते क्यो नहीं। पूरा परिवार चाहता था कि वह क्रिकेटर बने।'
4 of 5
राहुल तेवतिया
- फोटो : twitter@ESPNcricinfo
यादव ने कहा, 'एक खिलाड़ी को अपनी ताकत के बारे में पता होना चाहिए। किशोरावस्था में राहुल हमेशा युजवेंद्र चहल से स्पर्धा करता था तो मैंने उसे कहा कि उसे उपयोगी लेग स्पिनर बनना है। अमित मिश्रा और चहल अधिक कुशल स्पिनर थे।'
5 of 5
राहुल तेवतिया
- फोटो : twitter@ICC
राहुल की ताकत बल्लेबाजी थी। कोच यादव ने कहा, 'मैं एक ओवर में पांच छक्के मारने पर हैरान नहीं हूं, उसने पंजाब के लिए खेलते हुए भी दो मैच जिताए थे। मुझे यकीन था कि तेवतिया एक दिन बल्लेबाजी के दम पर आईपीएल मैच जिताएंगे।'