भारत की स्टार महिला युगव बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने मंगलवार को कहा कि उन्हें पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए खेल मंत्रालय से कोई व्यक्तिगत वित्तीय सहायता नहीं मिली और यहां तक कि कोच के लिए उनके अनुरोध को भी खारिज कर दिया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एक दस्तावेज लेकर आया था, जिसमें पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी को प्रदान की गई वित्तीय सहायता का विवरण दिया गया है।
अश्विनी पोनप्पा ने क्या कहा?
2 of 6
अश्विनी पोनप्पा
- फोटो : Twitter
इस दस्तावेज के अनुसार अश्विनी को टॉप्स (लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम) के अंतर्गत साढ़े चार लाख रुपये तथा अभ्यास और प्रतियोगिता (एसीटीसी) के वार्षिक कैलेंडर के तहत 1.4 करोड़ रुपये प्रदान किए गए थे। अश्विनी ने कहा, 'मैं वास्तव में बहुत हैरान हूं। मुझे पैसे नहीं मिलने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन देश को यह बताना कि मैंने पैसे लिए थे, हास्यास्पद है। मुझे पैसे नहीं मिले थे। अगर आप राष्ट्रीय शिविर की बात कर रहे हैं तो उसने भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों पर 1.5 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।'
'मेरी पसंद का कोच तक नहीं मिला'
3 of 6
अश्विनी पोनप्पा
- फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'मेरे पास अपनी पसंद का कोच भी नहीं था। जहां तक मेरे निजी ट्रेनर की बात है तो मैंने उसका खर्चा खुद उठाया। मैंने किसी से पैसा नहीं लिया। मैं नवंबर 2023 तक अपने खर्चे पर खेलती रही। जब हमने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर दिया तभी मुझे टॉप्स में शामिल किया गया।' भारत की शीर्ष युगल खिलाड़ी 34 वर्षीय अश्विनी ने राष्ट्रमंडल खेल 2010, 2014 और 2018 में क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता था। उन्होंने ज्वाला गुट्टा के साथ जोड़ी बनाकर लंदन और रियो ओलंपिक में भाग लिया था।
SAI ने दी थी जानकारी
4 of 6
अश्विनी पोनप्पा
- फोटो : Twitter
SAI के एक सूत्र ने 1.48 करोड़ रुपये के खर्च का विवरण देते हुए बताया, 'यह धनराशि उन सभी प्रतियोगिताओं में यात्रा, रहने, भोजन, प्रतियोगिता शुल्क आदि पर खर्च की गई जिनमें उन्होंने ओलंपिक से पहले भाग लिया था। यह धनराशि भारतीय बैडमिंटन संघ को एसीटीसी के तहत दी गई थी।' अगस्त, 2022 तक एन सिक्की रेड्डी के साथ जोड़ी बनाने वाली अश्विनी ने उसी साल दिसंबर में तनीषा क्रास्टो के साथ जोड़ी बनाई। इस जोड़ी ने जनवरी 2023 से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलना शुरू किया। कुछ टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के दम पर यह जोड़ी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही।
अश्विन ने खेल मंत्रालय का आभार जताया
5 of 6
अश्विनी पोनप्पा-तनिषा क्रास्टो
- फोटो : @India_AllSports
अश्विनी ने कहा, 'मंत्रालय ने हमेशा मेरा समर्थन किया है। मैं वर्षों से टीम का हिस्सा हूं और मुझे जो समर्थन मिला है, उसके लिए मैं आभारी हूं। पिछले साल मुझे कोई सहयोग नहीं मिला और यह ठीक है। आप यह नहीं कह सकते कि मुझे 1.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अगर इतनी धनराशि चार साल से अधिक समय के लिए है तो फिर भी ठीक है क्योंकि तब मैं सिक्की के साथ जोड़ी बनाकर खेल रही थी और टॉप्स का हिस्सा थी।'