Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Marvel’s Biggest Villain Confronts John Cena!: Doom's Entry Shakes WWE, Issues Open Warning to Fans | Avengers

जॉन सीना के सामने आ धमका मार्वल का सबसे बड़ा विलेन!: 'डूम' की एंट्री से थर्राया WWE, फैंस को दी खुली चेतावनी!

Sun, 29 Nov 2026 10:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 29 Nov 2026 10:51 AM IST
सार

WWE के 'सर्वाइवर सीरीज: वॉरगेम्स' इवेंट में मार्वल विलेन डॉक्टर डूम ने अचानक एंट्री लेकर फैंस को चौंका दिया। 'अवेंजर्स: डूम्सडे' 17 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Marvel’s Biggest Villain Confronts John Cena!: Doom's Entry Shakes WWE, Issues Open Warning to Fans | Avengers
जॉन सीना के सामने आया डूम - फोटो : Instagram

विस्तार

हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवेंजर्स: डूम्सडे' (Avengers: Doomsday) की रिलीज से ठीक पहले मार्वल और WWE के कोलैबोरेशन ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। शनिवार रात ह्यूस्टन के डाइकिन पार्क में आयोजित WWE 'सर्वाइवर सीरीज: वॉरगेम्स' (Survivor Series: WarGames) में मार्वल के सबसे खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम ने अचानक एंट्री लेकर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

जॉन सीना के सेगमेंट के ठीक बाद हुआ धमाका
यह चौंकाने वाला वाकया तब हुआ जब 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना अपने पुराने प्रतिद्वंदी केविन ओवंस के साथ एक खास सेगमेंट में थे। सीना ने ओवंस को आगामी 'जॉन सीना क्लासिक' टूर्नामेंट का आखिरी निमंत्रण दिया ही था कि अचानक पूरे स्टेडियम में 'टेक्निकल गड़बड़ी' की तरह लाइटें बंद हो गईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ESPN (@espn)


विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरा, हरी रोशनी और डूम की दहाड़
पूरा एरीना डॉक्टर डूम की सिग्नेचर हरी रोशनी में नहा गया। इसके बाद स्टेज के ऊपरी हिस्से पर डॉक्टर डूम अपने पूरे कवच और हरे केप में दोनों बाहें फैलाए नजर आए। जॉन सीना और स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस इस नजारे को देखकर दंग रह गए। डूम ने भारी आवाज में कहा, 'तुम डूम के आगमन के गवाह हो... मैं ही डूम हूं।' हालांकि मास्क के पीछे कौन था, इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म में यह किरदार निभा रहे रॉबर्ट डाउनी जूनियर की जगह किसी बॉडी डबल ने यह भूमिका निभाई है।
 
विज्ञापन

Marvel’s Biggest Villain Confronts John Cena!: Doom's Entry Shakes WWE, Issues Open Warning to Fans | Avengers
डूम्स बेल्ट - फोटो : twitter
लॉन्च हुईं पांच स्पेशल चैंपियनशिप बेल्ट्स
इस सरप्राइज के बाद WWE ने फिल्म से प्रेरित पांच नई 'सिग्नेचर सीरीज' चैंपियनशिप बेल्ट्स लॉन्च की हैं। WWE शॉप पर उपलब्ध इस खास कलेक्शन में अवेंजर्स, एक्स-मेन (X-Men), फैंटास्टिक फोर, डॉक्टर डूम और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के डूम्सडे-थीम वाले डिजाइन शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत करीब 650 डॉलर (लगभग 55 हजार रुपये) है।
 

Marvel’s Biggest Villain Confronts John Cena!: Doom's Entry Shakes WWE, Issues Open Warning to Fans | Avengers
डूम - फोटो : ANI/BCCI
डिज्नी वर्ल्ड में होगा डबल धमाका (14 और 15 दिसंबर)
मार्वल और WWE की यह साझेदारी अगले महीने फ्लोरिडा के वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड में दो दिनों तक चलेगी-

  • 14 दिसंबर: 'जॉन सीना क्लासिक' का आयोजन होगा।
  • 15 दिसंबर: फिल्म रिलीज से तीन दिन पहले 'वर्ल्ड्स कोलाइड: डूम्सडे' (Worlds Collide: Doomsday) नाम से एक स्पेशल मार्वल-थीम रेसलिंग इवेंट होगा, जिसमें WWE, NXT और AAA के स्टार्स नजर आएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड की तैयारी
डिज्नी ने 'अवेंजर्स: डूम्सडे' को बनाने में करीब 400 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं, जिसमें एक बड़ा हिस्सा रॉबर्ट डाउनी जूनियर की फीस का है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में ही 400 मिलियन डॉलर तक की कमाई कर सकती है। यह फिल्म 17 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed