फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neeraj Chopra: नीरज के 10 सर्वश्रेष्ठ थ्रो; अब तक 26 भाला फेंक खिलाड़ियों ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया, देखें

Sat, 17 May 2025 10:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 17 May 2025 10:31 AM IST
सार

मौजूदा एथलीटों में नीरज चोपड़ा, जूलियन वेबर, जैकब वादलेच और मैक्स डेहिंग ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल फिलहाल की प्रतियोगिताओं में 90 मीटर से अधिक दूरी तक थ्रो करने का रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
Neeraj Chopra 10 best throws, 26 javelin throwers have crossed 90 meter mark, Full list of highest throws
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में इतिहास रच दिया। उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो किया और दूसरे स्थान पर रहे। अपने करियर में उन्होंने पहली बार इस आंकड़े को छुआ। हालांकि, जर्मनी के जूलियन वेबर ने उनसे ज्यादा दूर भाला फेंका और वह पहले स्थान पर रहे। टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। वहीं, वेबर ने भी पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया और वह ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी बने। पेरिस ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91.36 मीटर) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं। दूरी के हिसाब से बात की जाए तो नीरज इन 26 खिलाड़ियों में 24वें स्थान पर हैं। 
Neeraj Chopra 10 best throws, 26 javelin throwers have crossed 90 meter mark, Full list of highest throws
जूलियन वेबर - फोटो : Instagram
नीरज-वेबर भी लिस्ट में जुड़े
मौजूदा एथलीटों में नीरज चोपड़ा, जूलियन वेबर, जैकब वादलेच और मैक्स डेहिंग ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल फिलहाल की प्रतियोगिताओं में 90 मीटर से अधिक दूरी तक थ्रो करने का रिकॉर्ड बनाया है। भाला फेंक में ऐतिहासिक रूप से, जर्मनी, फिनलैंड और चेक गणराज्य जैसे देशों ने कुछ बेहतरीन भाला फेंकने वाले खिलाड़ी दिए हैं। जर्मनी के कई खिलाड़ी 90 मीटर की दूरी तय करने वाले एथलीट्स में शीर्ष 10 में हैं। इनमें जोहानेस वेटर, थॉमस रोहलर और रेमंड हेच शामिल हैं। अब इसमें वेबर का नाम भी शामिल हो गया है। दूरी के हिसाब से वेबर 17वें स्थान पर हैं। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में शुक्रवार को अपने छठे प्रयास में 91.03 मीटर का आंकड़ा छुआ।
Neeraj Chopra 10 best throws, 26 javelin throwers have crossed 90 meter mark, Full list of highest throws
जेलेज्नी और नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नीरज के कोच के नाम विश्व रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा दूर भाला फेंकने का विश्व रिकॉर्ड नीरज के मौजूदा कोच यान जेलेज्नी के नाम है। जेलेज्नी ने इसी साल फरवरी में नीरज को कोचिंग देना शुरू किया और तीन महीने बाद ही भारत के स्टार एथलीट ने 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। जेलेज्नी तीन बार के ओलंपिक चैंपियन भी हैं। 1992, 1996 और 2000 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता जेलेज्नी के नाम अब तक के शीर्ष दस सर्वश्रेष्ठ थ्रो में से पांच थ्रो हैं। 1996 में जर्मनी में 98.48 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने चार मौकों पर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। जेलेज्नी इससे पहले जाकुब वादलेच और वितेजस्लाव वेस्ली के कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने दो बार के ओलंपिक चैंपियन और तीन बार के विश्व चैंपियन बारबोरा स्पातोकोवा को भी कोचिंग दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Neeraj Chopra 10 best throws, 26 javelin throwers have crossed 90 meter mark, Full list of highest throws
नीरज और वेबर - फोटो : INSTAGRAM

भाला फेंक में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले एथलीट्स (दूरी के हिसाब से)

रैंक एथलीट देश सर्वश्रेष्ठ थ्रो (मीटर में)
1 जान जेलेज्नी चेक गणराज्य 98.48
2 जोहान्स वेटर जर्मनी 97.76
3 थॉमस रोलर जर्मनी 93.90
4 अकी परवियानेन फिनलैंड 93.09
5 एंडरसन पीटर्स ग्रेनेडा 93.03
6 अरशद नदीम पाकिस्तान 92.97
7 जूलियस येगो केन्या 92.72
8 सर्गेई मकारोव रूस 92.61
9 रेमंड हेच्ट जर्मनी 92.60
10 आंद्रेयास हॉफमैन जर्मनी 92.06
11 कोन्सटांटिनोस गात्सिउदिस ग्रीस 91.69
12 आंद्रेयास थॉर्किल्डसन नॉर्वे 91.59
13 टेरो फिनलैंड 91.53
14 स्टीव बैकली ब्रिटेन 91.46
15 चाओ-त्सुन चेंग ताइवान 91.36
16 ब्रॉक्स ग्रीर अमेरिका 91.29
17 जूलियन वेबर जर्मनी 91.06
18 याकुब वाडलेच चेक गणराज्य 90.88
19 किम्मो किन्नुनेन फिनलैंड 90.82
20 वदीम्स वासिलेवस्किस लातविया 90.73
21 मैग्नस किर्ट एस्टोनिया 90.61
22 सेप्पो रैटी फिनलैंड 90.60
23 बोरिस हेनरी जर्मनी 90.44
24 नीरज चोपड़ा भारत 90.23
25 मैक्स डेह्निंग जर्मनी 90.20
26 केशोर्न वॉलकॉट त्रिनिडाड एवं टोबैगो 90.16

विज्ञापन
Neeraj Chopra 10 best throws, 26 javelin throwers have crossed 90 meter mark, Full list of highest throws
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नीरज चोपड़ा के सर्वश्रेष्ठ थ्रो

दोहा डायमंड लीग, 2025

नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार करके 90.23 मीटर का थ्रो फेंका, लेकिन डायमंड लीग के दोहा चरण में जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे। वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो फेंका, जबकि नीरज ने तीसरे प्रयास में ऐसा किया था। यह नीरज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।

स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
नीरज चोपड़ा ने स्वीडन में डायमंड लीग 2022 में 89.94 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इस थ्रो के साथ, उन्होंने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में सेट किए गए अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.30 मीटर को बेहतर किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed