27 वर्षीय एथलीट नीरज ने अपने करियर का शानदार प्रदर्शन के बाद कहा, उन्हें इस सीजन में आगे भी 90 मीटर से अधिक की दूरी तक भाला फेंकने का भरोसा है। चोपड़ा ने कहा कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी है और प्रशंसक इस वर्ष उनसे 90 मीटर से अधिक की दूरी तक भाला फेंकने की उम्मीद कर सकते हैं। नीरज यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे एशियाई और कुल मिलाकर 25वें खिलाड़ी बन गए।
ये भी पढ़ें- Doha Diamond League 2025: 90 मीटर से अधिक थ्रो के बावजूद दूसरे स्थान पर रहे नीरज, जर्मनी के जूलियन बने विजेता
2 of 3
नीरज चोपड़ा
- फोटो : neeraj____chopra
90 मीटर के मार्क से बहुत खुश, लेकिन थोड़ा खट्टा-मीठा
दोहा डायमंड लीग इवेंट के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा, मैं 90 मीटर के मार्क से बहुत खुश हूं, लेकिन यह थोड़ा खट्टा-मीठा अनुभव है। मैं अपने कोच के साथ जैलविन थ्रो के कुछ पहलुओं पर काम कर रहे हैं। हमने इस साल फरवरी में ही साथ मिलकर काम करना शुरू किया था। मैं अभी भी चीजें सीख रहा हूं।
ये भी पढ़ें- Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने पहली बार 90 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंका, करियर का सर्वश्रेष्ठ जैवलिन थ्रो
आने वाली प्रतियोगिताओं में 90 मीटर से अधिक दूरी तक जैवलिन फेंकने की तैयारी
इंजरी के कारण संघर्ष करने वाले नीरज ने कहा, 'पिछले कुछ सालों से मुझे हमेशा कमर में कुछ न कुछ महसूस होता रहता था। इस वजह से मैं अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाता था। इस साल मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। हम कुछ पहलुओं पर काम करेंगे। इसलिए मेरा मानना है कि मैं इस साल विश्व चैंपियनशिप तक आने वाली प्रतियोगिताओं में 90 मीटर से अधिक दूरी तक जैवलिन फेंक सकता हूं। बता दें कि विश्व चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में आयोजित की जाएगी।
संबंधित वीडियो-