फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया को भाई मटन बिरयानी समेत ये डिसेज, वेस्टइंडीज ने कांटीनेटल नॉनवेज को किया पसंद

Tue, 06 Nov 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Nov 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
team india liked korma nihari and mutton biryani
- फोटो : amar ujala
ढाई दशक बाद लखनऊ में हो रहे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए सोमवार को राजधानी पहुंची भारत व वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों ने यहां नॉनवेज व्यंजनों का स्वाद लुत्फ उठाया।
team india liked korma nihari and mutton biryani
- फोटो : डेमो
हयात होटल में ठहरी टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जहां दिन व रात के भोजन में नॉनवेज आइटमों को प्राथमिकता पर रखा, वहीं ताज होटल में ठहरी वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों ने भी दोनों समय कांटीनेटल नॉनवेज को पसंद किया। जबकि दोनों होटलों के प्रबंधन ने लंच व डिनर में वेज व नॉनवेज श्रेणी की कई चुनिंदा डिशों को शामिल किया था। 
team india liked korma nihari and mutton biryani
टीम इडिया - फोटो : amar ujala
हयात होटल पहुंचे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, शिखर धवन दिनेश कार्तिक से लेकर अन्य सदस्यों ने दोपहर के भोजन में मटन गिलावट, मटन निहारी, मटन बिरयानी, हयात स्पेशल तह-पे तह पनीर टिक्का संग वेज पीजा, स्टीम राइस के साथ दाल मखानी व दाल तड़का के साथ बटर नॉन और तवा रोटी को पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
team india liked korma nihari and mutton biryani
- फोटो : डेमो
स्वीट डिश में खिलाड़ियों को इमरती रबड़ी ज्यादा रास आई। जबकि डिनर में टीम इंडिया ने अवधी स्वाद के व्यंजन खाना पसंद किया। इसमें खास डिमांड कोरमा निहारी, मटन बिरयानी, मटर केशीकमपुरी, दाल मखानी व छोला आलू डिश शामिल रही तो स्वीट डिश में अधिकांश को मलाई गिलौरी भायी। 
विज्ञापन
team india liked korma nihari and mutton biryani
टीम इंडिया - फोटो : amar ujala
होटल प्रबंधन ने खिलाड़ियों के कक्षों में अवधी व लखनवी स्वाद के गजक व रेवड़ी संग गुड़ चिक्की विशेषतौर पर रखा ताकि इच्छा होने पर इसका स्वाद चखा जा सके। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed