{"_id":"5c0a9f5abdec2241cc6189ad","slug":"jammu-ranji-trophy-second-day-uttar-pradesh-cricket-team-in-strong-position-against-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: जेएंडके ने दूसरी पारी में 98 रन पर सात विकेट गंवाए, यूपी ने की वापसी की कोशिश","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रणजी ट्रॉफी: जेएंडके ने दूसरी पारी में 98 रन पर सात विकेट गंवाए, यूपी ने की वापसी की कोशिश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy
- फोटो : अमर उजाला
रणजी ट्राफी में शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जेएंडके ने 98 रनों पर अपने सात विकेट गंवा दिए। सौरभ कुमार की नपीतुली गेंदबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश (यूपी) ने दूसरी पारी में जेएंडके के खिलाफ वापसी की कोशिश की है। जेएंडके से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर परवेज रसूल और इरफान पठान सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाया है।
suresh raina
- फोटो : अमर उजाला
जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल मैदान पर शुक्रवार को दूसरे दिन यूपी ने 31 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन जेएंडके के पहली पारी के 290 रन का पीछा करते हुए पूरी टीम 188 रन ही जुटा पाई। यूपी की ओर से स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना 18 के निजी स्कोर पर आकाश चौधरी का शिकार बने। यूपी की शुरुआत खराब रही और उसके पहले चार बल्लेबाज 25 रन पर चलते बने।
ranji match jammu
- फोटो : अमर उजाला
मध्य क्रम में कप्तान आकाश दीप नाथ ने एक छोर संभालते हुए 43 रन टीम के खाते में जोड़े, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में वह भी अर्द्धशतक बनाने से चूक गए। निचले क्रम में रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आठ चौकों और एक छक्के से 66 रनों का योगदान देकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा उपेंद्र यादव और सौरभ कुमार ने 13-13 रन जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranji match jammu
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी पारी में लग रहा था कि जेएंडके बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब होगा, लेकिन सौरभ की शानदार गेंदबाजी के आगे कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देकर टिक नहीं पाया। जेएंडके की ओर से सलामी बल्लेबाज अहमद उमर बांडे ने 19 और शुभम खजूरिया ने 14 रन जुटाए। मगर अगले चार बल्लेबाज 21 रनों पर पवेलियन लौट गए। इसमें परवेज रसूल और इरफान पठान भी शामिल रहे। परवेज शून्य पर आउट हुए।
विज्ञापन
ranji match jammu
- फोटो : अमर उजाला
जबकि पठान ने 8 रन जोड़े। वसीम राजा 10 और आकाश चौधरी नाबाद 14 रनों पर खेल रहे हैं। जेएंडके 200 रनों की लीड के साथ खेल रहा है, लेकिन अगर शनिवार को यूपी के गेंदबाज जल्दी विकेट गिराने में कामयाब रहे तो उनके लिए जीत की राह आसान हो सकती है।