{"_id":"5c092a82bdec2241ad18b5ff","slug":"jammu-ranji-match-jammu-kashmir-team-scored-290-runs-uttar-pradesh-team-lost-3-wickets-on-day-one","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: इरफान-परवेज की दमदार पारी से जम्मू-कश्मीर मजबूत, यूपी ने पहले दिन गवाए तीन विकेट","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रणजी ट्रॉफी: इरफान-परवेज की दमदार पारी से जम्मू-कश्मीर मजबूत, यूपी ने पहले दिन गवाए तीन विकेट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 06 Dec 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
irfan pathan
- फोटो : संजय गुप्ता
जम्मू-कश्मीर रणजी टीम के मेंटर और खिलाड़ी इरफान पठान (91)और कप्तान परवेज रसूल (87) के शानदार अर्द्धशतकों की बदौलत जेएंडके ने रणजी ट्राफी में मजबूत उत्तर प्रदेश के खिलाफ चार दिवसीय रणजी मैच के पहले दिन पहली पारी मे शानदार 290 रन का स्कोर खड़ा। इसके जवाब में मेहमानों की शुरुआत खराब रही और पहले दिन का खेल समाप्त होने पर वह 31 रन पर तीन विकेट गंवाकर दबाव में आ गई। शुक्रवार को अगर जेएंडके के गेंदबाज दबाव बनाने में कामयाब रहे तो यूपी के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
suresh raina
- फोटो : संजय गुप्ता
जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल मैदान पर खेले जा रहे इस चार दिवसीय मुकाबले में वीरवार को यूपी ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, लेकिन उसका फैसला महंगा साबित हुआ। जेएंडके के सलामी बल्लेबाज अहमद उमर बांडे 10 और शुभम खजूरिया 19 के निजी स्कोर पर चलते बने। मगर वन डाउन उतरे आयन चौहान ने एक छोर को संभालते हुए टीम के खाते में 49 रन जोड़े। इसमें आठ चौके शामिल रहे, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में अर्द्धशतक बनाने से चूक गए और कैच दे बैठे।
up ranji team
- फोटो : संजय गुप्ता
मध्य क्रम में उतरे कप्तान परवेज रसूल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 13 चौके और एक छक्का लगाकर 87 रनों का योगदान दिया। दूसरे छोर से इरफान पठान ने दस चौकों और पांच छक्कों से 91 रन की पारी खेलकर जेएंडके को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन निचले क्रम में जेएंडके के चार बल्लेबाज मात्र नौ रनों का योगदान देकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
parvez rasool
- फोटो : संजय गुप्ता
यूपी की ओर से सौरभ कुमार ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए छह विकेट चटकाए। जबकि इम्तियाज अहमद और यश दयाल को दो-दो विकेट मिले। इसके जवाब में यूपी की खराब शुरुआत रही। टीम के तीन बल्लेबाज दस स्कोर पर चलते बने। सलामी बल्लेबाज माधव 11 और आकाश दीप नाथ एक रन पर खेल रहे हैं। जेएंडके की ओर से तीनों विकेट मोहम्मद मुदस्सर के खाते में आए।
विज्ञापन
सुरेश रैना, इरफान पठान को देखने पहुंचे क्रिकेट प्रेमी
ranji match jammu
- फोटो : संजय गुप्ता
जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल मैदान पर वीरवार को अलग ही नजारा रहा। रणजी ट्राफी में जेएंडके और यूपी के बीच मुकाबला देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की खचाखच भीड़ पहुंची रही। इनमें अधिकांश साइंस कालेज के विद्यार्थी और युवा थे। मैदान के बाउंडरी की तरफ कतारों में खड़े होकर क्रिकेट प्रेमी दिनभर मुकाबला देखते रहे। इस दौरान यूपी टीम में सुरेश रैना और जेएंडके टीम में इरफान पठान जैसे खिलाड़ियों को पास से देखने के लिए होड़ लगी रही। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मैदान के बाहर सड़क पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहा।