फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जज्बे से भरी हैं 102 साल की दादी मां मानकौर, अब छेड़ी नई मुहिम, दौड़ में बना चुकी विश्व रिकॉर्ड

Tue, 13 Nov 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Nov 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
102 year old Maul Kaur run in chandigarh Marathon
मान कौर

दुनिया में विभिन्न एथलेटिक्स टूर्नामेंटों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहीं 102 साल की मान कौर ने चंडीगढ़ के सुखना लेक पर ड्रग्स के खिलाफ दौड़ को हरी झंडी देकर शुभारंभ किया और इसमें हिस्सा लिया। नशे से दूर रहने के लिए अभियान का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए कलगीधर ट्रस्ट बरु साहिब, सिरमौर द्वारा इस मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 400 धावकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अकाल अकादमी और एमएसके पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं और अकाल डी-एडिक्शन सेंटर में इलाज करा रहे और ठीक हो चुके नशे रोगियों ने भी इसमें भाग लिया। दौड़ सुखना लेक से सुबह 7.15 बजे शुरू हुई।



 

102 year old Maul Kaur run in chandigarh Marathon
मैराथन

चार किलोमीटर की दौड़ सुखना से शुरू होकर रॉक गार्डन, बोगनविलिया गार्डन होते हुए सुखना लेक में संपन्न हुई। मैराथन में दौड़ रहे धावकों ने ‘से नो टू ड्रग्स’ के नारे लगाए। मान कौर ने बताया कि अभी भी वक्त है जो युवा नशे की लत में हैं वे इसे छोड़ दें और अपनी सेहत का ख्याल रखें, क्योंकि अगर सेहत ठीक रहेगी तभी आप लंबी जिंदगी जी सकते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए मान कौर ने बताया नशा समाज को बर्बाद कर रहा है।

102 year old Maul Kaur run in chandigarh Marathon
मान कौर

नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज का युवा वर्ग नशे की जकड़ में जकड़ता चला जा रहा है। नशे करने वाले अपने शरीर को तो खत्म कर रहे हैं, साथ ही उनके परिवार भी इसका शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
102 year old Maul Kaur run in chandigarh Marathon
मान कौर
अच्छी खुराक लें बच्चे
वहां उपस्थित बच्चों के माता पिता को मान कौर ने बताया कि वे अपने बच्चों को जंक फू ड से दूर रखे। उन्हें प्रौष्टिक आहार खिलाएं। बच्चों के अभिभावकों को उन्होंने अपनी उम्र और सेहत का राज बताते हुए कहा वे इस उम्र में भी रोजाना भागती हैं और सुबह-शाम सैर भी करती हैं।

मान कौर चंडीगढ़ की सेकटर 40 की रहने वाली है। वह 102 वर्ष की हैं। इन दिनों पटियाला यूनिवर्सिटी में अपने बेटे गुरदेव सिंह के साथ रह रही है। यूनिवर्सिटी की ओर से इंटरनेशनल लेवल पर मास्टर्स गेम्स में हिस्सा लेते हुए पदक जीतने के लिए मान कौर को वहां रहने के लिए जगह दी गई है। जिससे कि वह यूनिवर्सिटी में ही बने स्टेडियम में अभ्यास कर चुके।
 
विज्ञापन
102 year old Maul Kaur run in chandigarh Marathon
मान कौर

यहां जीते मेडल
कनाडा में 2013 के अंत में मास्टर्स  चैंपियनशिप में 400 200 मीटर स्प्रिंट ,400 मीटर स्प्रिंट,100मीटर स्प्रिंट, गोला फेंक, ज्वेलियन थ्रो में कुल 5 गोल्ड जीते।अमेरिका- 2013 में ही वर्ल्ड सीरीज गेम्स मे मान कौर ने 100 मीटर स्प्रिेंट ,200 मीटर स्प्रिंट, 400 मीटर स्प्रिंट, शॉटपूट, ज्वेलियन थ्रो में हिस्सा लेते हुए कुल 5 गोल्ड मेडल जीते।

अमेरिका - 2011 में यूएसए में अंतरराष्ट्रीए एथलेटिक्स मीट में भाग लेते हुए न केवल वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया इसके साथ ही एथलीट ऑफ द ईअर के खिताब से भी नवाजी गई। मान कौर भारत की पहली वेटरन खिलाड़ी हैं जिसे यह खिताब मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed