फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरमनप्रीत कौर बनने की राह पर मेरठ की बेटियां, आसमान छूने को हैं तैयार

Mon, 12 Nov 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 12 Nov 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
Meerut daughters on the way to becoming Harmanpreet Kaur of cricket
मेरठ न्यूज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और दाएं हाथ की बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर का जादू इन दिनों मेरठ की बेटियों पर खूब चढ़ा हुआ है। शुक्रवार को 49 गेंदों में शतक जड़ने वाली हरमनप्रीत के प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। कनोहर लाल गर्ल्स कॉलेज के मैदान पर अभ्यास में जुटीं बेटियां क्रिकेट में आसमान छूने को तैयार हैं। 

Meerut daughters on the way to becoming Harmanpreet Kaur of cricket
मेरठ न्यूज

शहर की 16 बेटियां करीब चार महीने पहले आईटीआई के मैदान से कनोहरलाल कॉलेज के मैदान पर अभ्यास के लिये आई हैं। बेटियों को उचित माहौल न मिलने के कारण कोच छाया ने अलग ही एकेडमी बनाने की ठानी थी। लेकिन कॉलेज के मैदान पर कूड़े के ढेर और गंदगी ने बेटियों की अग्नि परीक्षा ली। सभी ने मिलकर एक महीने में मैदान तैयार किया। कूड़े के ढेर और गंदगी को साफ करने में बेटियों ने खुद श्रमदान किया। सभी ने मिलकर मैदान को खेलने योग्य बनाया। जिसके बाद पिछले चार महीनों से कोच छाया के साथ सभी बेटियां क्रिकेट में पसीना बहा रही हैं। 

मिताली के बाद अब हरमनप्रीत

Meerut daughters on the way to becoming Harmanpreet Kaur of cricket
मेरठ न्यूज

महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज के बाद अब बेटियों को कप्तान हरमनप्रीत कौर पसंद है। हरमनप्रीत कौर को आदर्श मानकर सभी खिलाड़ी मैदान पर जमकर अभ्यास कर रही हैं। शुक्रवार को हरमनप्रीत ने शतक जड़ा तो एकेडमी की बेटियों ने खूब जश्न मनाया। त्योहारों के सीजन में बेटियों ने एक भी दिन की छुट्टी नहीं रखी। क्रिकेट में कुछ कर गुजरने का जज्बा मेरठ की इन बेटियों को मुकाम पर जरूर पहुंचेगा, ऐसा कोच छाया का मानना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जल्द खुलेगी लड़कियों के लिए एकेडमी

Meerut daughters on the way to becoming Harmanpreet Kaur of cricket
मेरठ न्यूज

कोच छाया ने बताया कि बेटियों ने क्रिकेट की बुलंदियों को छूने का बीडा उठा लिया है। वो शहर में लड़कियों के लिए जल्द ही उच्चस्तरीय एकेडमी खोलने जा रही हैं। जिसमें 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। क्रिकेट में बढ़ते क्रेज को लेकर बेटियों को एक अलग ट्रैक देने की आवश्यकता है। ऐसे में वे पूरी तरह बेटियों को आगे बढ़ाने की पक्षधर हैं। छाया अंडर-19 खिलाड़ी रह चुकी हैं।


 
विज्ञापन
Meerut daughters on the way to becoming Harmanpreet Kaur of cricket
मेरठ न्यूज

इन बेटियों को लेकर वो भामाशाह पार्क से आईटीआई और आईटीआई से कनोहरलाल कॉलेज के मैदान पर लेकर पहुंची हैं। सभी जगहों पर बेटियों को किसी ने खेलने को जगह नहीं दी, किसी ने बोझ समझकर मैदान से बाहर कर दिया। लेकिन इस कमजोरी को कोच ने ताकत बना ली। कोच भी हरमनप्रीत कौर की बल्लेबाजी की जबरदस्त फैन हैं। वो बताती हैं हरमनप्रीत जैसी महिला खिलाड़ियों से बेटियों में क्रिकेट को लेकर जोश पैदा हो रहा है। अब बेटियों को भी लगने लगा है कि क्रिकेट सिर्फ लड़कों का खेल नही रह गया है। ऐसे में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
    
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed