फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान का दिल भारतीय हॉकी के लिए धड़कता है, क्या आपका भी ...

Tue, 09 Oct 2018 07:59 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Oct 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan supports indian mens hockey team for world cup
शाहरुख खान हॉकी

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपने स्कूल और कॉलेज में हॉकी खेल चुके हैं। उनकी तमन्ना हॉकी में भारत की नुमाइंदगी करने की थी। हर इंसान की सभी हसरतें पूरी नहीं होती हैं। कुछ हसरतें पूरी होती हैं और कुछ अधूरी रह जाती हैं। शाहरुख हॉकी पर भारत में अब तक बनी सबसे चर्चित फिल्म 'चक दे इंडिया' में हॉकी उस्ताद कबीर खान का किरदार निभा खासे चर्चित हो चुके हैं। शाहरुख खान ने ट्वीट कर कहा कि उनका दिल भारतीय हॉकी के लिए धड़कता है।

shahrukh khan supports indian mens hockey team for world cup
Shahrukh Khan

अपने ट्वीट में शाहरुख ने भुवनेश्वर में नवंबर में ओडिशा हॉकी विश्व कप में हर किसी से टीम इंडिया के समर्थन की गुजारिश की है। बॉलीवुड किंग शाहरुख भारतीय हॉकी टीम के साथ मजबूती से खड़े हैं। ऐसे में तो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ हॉकी टीमों के खिलाड़ियों के साथ अपनी भारतीय टीम की भुवनेश्वर में  हौसलाअफजाई के लिए और ज्यादा हॉकी के मुरीद कलिंगा स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।



 

shahrukh khan supports indian mens hockey team for world cup
Shahrukh khan

हॉकी शाहरुख के दिल के बेहद करीब है और और इसलिए भारतीय हॉकी की चर्चा होते ही उनका भावुक होना स्वाभाविक है। शाहरुख कहते हैं, 'हॉकी मेरे दिल का गीत है। मेरे जेहन में अपनी जवानी के दिनों की यादें आज भी ताजा हैं और रहेंगी। मैं हॉकी को देखता हूं और इस पर बहुत नजर रखता है। हॉकी की बात आते ही मैं रोमाचित हो जाता हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan supports indian mens hockey team for world cup
shahrukh khan

रोमांस किंग ने आगे कहा, 'भारत हॉकी की नवंबर में भुवनेश्वर में पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा हूं। हमारी भारतीय हॉकी टीम नौजवान और उदीयमान खिलाड़ियों से भरी है। वे मेरे हीरो हैं और मैं यह शपथ लेता हूं कि मेरा दिल भारत, भारतीय टीम और हॉकी के लिए धड़कता है। और मेरा उन्हें पूरा समर्थन है। मैं भले ही इसमें टीम की हौसलाअफजाई के लिए मौजूद रहूंगा।' 

विज्ञापन
shahrukh khan supports indian mens hockey team for world cup
shahrukh khan

शाहरुख ने भुवनेश्वर में ओडिशा  पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा , 'मेरा दिल हॉकी के लिए धड़कता है। मैं इस विश्व के लिए भुवनेश्वर में मौजूद रहूंगा । क्या आप भी.....................? 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed