{"_id":"6344899c39fa524fd4627bf3","slug":"manchester-united-cristiano-ronaldo-reaches-700-club-goals-9-goals-ahead-of-lionel-messi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cristiano Ronaldo Record: रोनाल्डो ने क्लब लेवल पर 700 गोल तो पूरे किए, लेकिन मेसी से इस मामले में अब भी पीछे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Cristiano Ronaldo Record: रोनाल्डो ने क्लब लेवल पर 700 गोल तो पूरे किए, लेकिन मेसी से इस मामले में अब भी पीछे
Tue, 11 Oct 2022 08:24 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 11 Oct 2022 08:24 AM IST
सार
37 साल के रोनाल्डो ने क्लब के 944वें मैच में 700 गोल पूरे किए। वह अब तक चार क्लब के लिए खेल चुके हैं। इनमें स्पोर्टिंग लिस्बन, मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियाल मैड्रड और युवेंटस शामिल हैं।
विज्ञापन
रोनाल्डो बनाम मेसी
- फोटो : अमर उजाला
पुर्तगाल के कप्तान और मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब से खेलने वाले स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने क्लब करियर में 700 गोल पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रविवार को एवर्टन के खिलाफ मैनचेस्टर यूनाइटेड की जीत में रोनाल्डो ने अहम भूमिका निभाई और एक गोल दागा। प्रीमियर लीग के मुकाबले में मैन यूनाइटेड ने एवर्टन को 2-1 से हराया। 37 साल के रोनाल्डो ने क्लब के 944वें मैच में 700 गोल पूरे किए। वह अब तक चार क्लब के लिए खेल चुके हैं। इनमें स्पोर्टिंग सीपी, मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियाल मैड्रड और युवेंटस शामिल हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आए रोनाल्डो
एवर्टन के खिलाफ मैच में वह एंथनी मार्शियाल के सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर आए। उस वक्त स्कोर 1-1 से बराबर था। इसके बाद रोनाल्डो आए और उन्होंने एक गोल मैच पलट दिया। रोनाल्डो पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रोनाल्ड मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब छोड़ना चाहते हैं और नए क्लब की तलाश में हैं। हालांकि, उन्होंने इसी क्लब से खेलते हुए अपने 700 क्लब गोल पूरे कर लिए।

किस क्लब के लिए कितने गोल दागे
रोनाल्डो ने अपने क्लब करियर की शुरुआत स्पोर्टिंग सीपी क्लब से की थी और इसके लिए 31 मैचों में पांच गोल दागे थे। इसके बाद वह प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम में गए। यहां से 2008 में वह स्पैनिश क्लब रियाल मैड्रिड में पहुंचे। मैड्रिड के लिए रोनाल्डो ने 438 मैच खेले और 450 गोल दागे। इसके बाद 2018 में उन्हें इटैलियन क्लब युवेंटस ने साइन किया और 134 मैचों में 101 गोल दागे। इसके बाद वह फिर से मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल हुए। टीम के लिए अब तक वह 340 मैचों में 144 गोल दाग चुके हैं। विराट कोहली ने भी रोनाल्डो को बधाई दी है।

From one 🐐 to another!
— Siddharth Thakur (@fvosid) October 10, 2022
Virat Kohli reacts after Cristiano Ronaldo scores goal No. 700👏🏻👏🏻 pic.twitter.com/Yan9ZF7JFD
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
50 हैट्रिक लगा चुके हैं रोनाल्डो
रोनाल्डो अब तक अपने क्लब करियर में 50 हैट्रिक लगा चुके हैं। वहीं, 129 क्लब गोल्स उन्होंने पेनल्टी से दागे हैं। चैंपियंस लीग के इतिहास में रोनाल्डो सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 183 चैंपियंस लीग मैचों में 140 गोल दागे हैं। इस मामले में वह लियोनल मेसी से 13 गोल आगे हैं। रोनाल्डो के क्लब करियर में सबसे बेहतरीन सीजन 2014-15 रहा था। तब उन्होंने रियाल मैड्रिड से खेलते हुए 54 मैचों में 61 गोल दागे थे। वहीं, एक कैलेंडर ईयर में उनका सबसे बेहतरीन साल 2013 रहा था। उस साल रोनाल्डो ने 50 मैचों में 59 गोल दागे थे।
रोनाल्डो ने किस क्लब के लिए कितने गोल दागे

| क्लब | गोल | असिस्ट |
|---|---|---|
| कुल | 700 | 222 |
| रियाल मैड्रिड | 450 | 131 |
| मैनचेस्टर यूनाइटेड | 144 | 63 |
| युवेंटस | 101 | 22 |
| स्पोर्टिंग सीपी | 5 | 6 |
विज्ञापन
लियोनल मेसी और किलियन एम्बाप्पे
- फोटो : सोशल मीडिया
मेसी ने क्लब करियर में कितने गोल दागे?
वहीं, मेसी की बात करें तो उन्होंने अपने क्लब करियर में 825 मैचों में 691 गोल दागे हैं। यानी मेसी रोनाल्डो से अभी नौ गोल पीछे हैं। मेसी भी दो क्लबों के लिए खेल चुके हैं। स्पैनिश क्लब बार्सिलोना से खेलते हुए मेसी ने 778 मैचों में 672 गोल दागे। वहीं, अब वह फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन से खेलते हैं। पीएसजी के लिए अब तक 47 मैचों में मेसी 19 गोल दाग चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में भी रोनाल्डो मेसी से आगे हैं। रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुर्तगाल के लिए 189 मैचों में 117 गोल दागे हैं। वहीं, मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 164 मैचों में 90 गोल दागे हैं।
मेसी ने किस क्लब के लिए कितने गोल दागे

| क्लब | गोल | असिस्ट | |
|---|---|---|---|
| कुल | 691 | 326 | |
| बार्सिलोना | 672 | 303 | |
| पेरिस सेंट जर्मेन | 19 | 23 | |