स्पैनिश फुटबॉल टीम के महान गोलकीपर्स में शामिल आइकर कैसिलास ने रविवार को समलैंगिक वाला ट्वीट करने के बाद अब यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने ट्वीट डिलीट करने के साथ ही इसकी भी पुष्टि की है कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था। इसके अलावा उस ट्वीट पर कमेंट करने वाले स्पैनिश टीम के उनके पुराने साथी कार्लोस पुयोल के भी ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है। साथ ही कैसिलास ने एलजीबीटी समुदाय से भी माफी मांगी है।
2 of 5
आइकर कैसिलास
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसिलास ने स्पैनिश में लिखा- अकाउंट हैक हो गया था। खुशकिस्मत हूं कि सबकुछ ठीक है। मैं अपने सभी फॉलोअर्स से माफी मांगता हूं। साथ ही एलजीबीटी समुदाय से सबसे ज्यादा माफी मांगता हूं। इससे पहले कैसिलास ने स्पैनिश में ट्वीट कर लिखा था- मैं समलैंगिक हूं। आशा है आप सभी मेरे इस फैसले का सम्मान करेंगे। काफी समय तक आइकर के टीममेट रहे और बार्सिलोना के पूर्व कप्तान कार्लोस पुयोल ने भी इस पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- आइकर अब हमारी कहानी बताने का समय आ गया है।
3 of 5
रोनाल्डो और आइकर कैसिलास (रियाल मैड्रिड)
- फोटो : सोशल मीडिया
आइकर के इस ट्वीट से तहलका मच गया था। दुनियाभर में उनके फैंस खूब कमेंट कर रहे थे। इस खुलासे से फुटबॉल जगत को चौंका कर रख दिया था। कैसिलस के ट्वीट पर ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर जोशुआ कैवलो ने तीखी आलोचना की थी। जोशुआ भी समलैंगिक हैं। जोशुआ ने लिखा- कैसिलास और पुयोल का मजाक करना निराशाजनक है। यह एक कठिन यात्रा है जिससे किसी भी LGBTQ+ को गुजरना पड़ता है। मेरे रोल मॉडल और खेल के दिग्गजों का इस तरह से कमेंट करना और मेरे समुदाय का मजाक उड़ाना अपमानजनक है।
Iker Casillas: स्पेन को 2010 फुटबॉल वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान ने खुद को समलैंगिक बताया, ट्वीट कर दी जानकारी
4 of 5
आइकर कैसिलास के हाथों में वर्ल्ड कप ट्रॉफी (स्पेन टीम के साथ)
- फोटो : सोशल मीडिया
आइकर कैसिलास ने स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट सारा कार्बोनेरो से शादी की थी। दोनों की शादी पांच साल तक चली और 2021 में दोनों अलग हो गए। दोनों के दो बच्चे हैं। आइकर की कप्तानी में ही स्पेन ने 2010 में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा गोलकीपर आइकर दिग्गज स्पैनिश क्लब रियाल मैड्रिड के कप्तान भी रह चुके हैं।
5 of 5
आइकर कैसिलास
- फोटो : सोशल मीडिया
आइकर की कप्तानी में स्पेन ने 2010 विश्व कप ही नहीं बल्कि 2012 में यूरो कप का खिताब भी जीता था। आइकर 2008 में यूरो कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। इसके अलावा आइकर रियाल मैड्रिड के साथ यूएफा चैंपियंस लीग भी जीत चुके हैं। प्रदर्शन में गिरावट के बाद वह एफसी पोर्टो में चले गए थे। 2020 में आइकर ने फुटबॉल से संन्यास ले लिया था। आइकर ने स्पेन के लिए 167 मैच खेले हैं। इसके अलावा वह रियाल मैड्रिड के लिए 510 मैच खेल चुके हैं। पोर्टो में रहते हुए उन्होंने 116 मैच खेले।