फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेसी-रोनाल्डो चैंपियन थे और हमेशा रहेंगे, विश्व कप कभी कम नहीं कर पाएगा इन सितारों की चमक फीकी

Mon, 02 Jul 2018 07:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
lionel messi and cristiano ronaldo will be Greats Even Without won World Cup Trophy
मेसी-रोनाल्डो

फुटबॉल के सबसे बड़े दिग्गज नियोनेल मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई वाली पुर्तगाल फीफा विश्व कप 2018 की रेस से बाहर हो चुकी है। जो फैंस आज तक इन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहे, आज वही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने में लगे हैं।

lionel messi and cristiano ronaldo will be Greats Even Without won World Cup Trophy
messi-ronaldo

जबकि खेल जगत में मेसी और रोनाल्डो का रुतबा टेनिस के सबसे बड़े सितारे रॉजर फेडरर और राफेल नडाल जैसा है। फर्क सिर्फ इतना है कि नडाल-फेडरर एक ऐसे खेल से ताल्लुक रखते हैं जहां ज्यादातर समय उन्हें अकेले ही जंग लड़नी पड़ती है। लेकिन फुटबॉल में जीत के लिए एक खिलाड़ी को पूरी तरह अपनी टीम पर ही निर्भर रहना पड़ता है।

lionel messi and cristiano ronaldo will be Greats Even Without won World Cup Trophy
रोनाल्डो और मेसी

खेल जगत के बड़े विशेषज्ञों ने रोनाल्डो-मेसी के प्रति फैंस के ऐसे रवैये की आलोचना की है। उनका कहना है कि अपनी टीम को विश्व कप जितवाने के लिए तरसते रहे इन धुरंधरों को हमेशा एक बड़ा चैंपियन ही माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
lionel messi and cristiano ronaldo will be Greats Even Without won World Cup Trophy
मेसी-रोनाल्डो - फोटो : getty

ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई खिलाड़ी क्लब और नेशनल टीम के लिए अच्छा करने के बावजूद विश्व कप नहीं जीतने में कामयाब नहीं हो पाया है। ऐसा पहली भी कई बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
lionel messi and cristiano ronaldo will be Greats Even Without won World Cup Trophy
messi

अर्जेंटीना के पूर्व लीजेंड अलफ्रेडो डि स्टेफानो कभी फीफा विश्व कप नहीं खेले। इंग्लैंड के जॉर्ज बेस्ट और वेल्शरमैन रयाड गिग्स ने भी कभी विश्व कप नहीं खेला। इसी तरह फ्रेंस पुसकास, यूसेबायो, जोहान  क्रूफ, मिचेल प्लाटिनी, जिको, पाउलो मालदिनी, रूड गुलिट और लुविस फिगो समेत ऐसे कई बड़े नाम हैं जो विश्व विजेता बनने से चूक गए, लेकिन क्या इन सितारों की काबीलियत पर फैंस ने कभी सवाल उठाया?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed