फुटबॉल के सबसे बड़े दिग्गज नियोनेल मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई वाली पुर्तगाल फीफा विश्व कप 2018 की रेस से बाहर हो चुकी है। जो फैंस आज तक इन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहे, आज वही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने में लगे हैं।
जबकि खेल जगत में मेसी और रोनाल्डो का रुतबा टेनिस के सबसे बड़े सितारे रॉजर फेडरर और राफेल नडाल जैसा है। फर्क सिर्फ इतना है कि नडाल-फेडरर एक ऐसे खेल से ताल्लुक रखते हैं जहां ज्यादातर समय उन्हें अकेले ही जंग लड़नी पड़ती है। लेकिन फुटबॉल में जीत के लिए एक खिलाड़ी को पूरी तरह अपनी टीम पर ही निर्भर रहना पड़ता है।
खेल जगत के बड़े विशेषज्ञों ने रोनाल्डो-मेसी के प्रति फैंस के ऐसे रवैये की आलोचना की है। उनका कहना है कि अपनी टीम को विश्व कप जितवाने के लिए तरसते रहे इन धुरंधरों को हमेशा एक बड़ा चैंपियन ही माना जाएगा।
4 of 8
मेसी-रोनाल्डो
- फोटो : getty
ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई खिलाड़ी क्लब और नेशनल टीम के लिए अच्छा करने के बावजूद विश्व कप नहीं जीतने में कामयाब नहीं हो पाया है। ऐसा पहली भी कई बार देखा जा चुका है।
अर्जेंटीना के पूर्व लीजेंड अलफ्रेडो डि स्टेफानो कभी फीफा विश्व कप नहीं खेले। इंग्लैंड के जॉर्ज बेस्ट और वेल्शरमैन रयाड गिग्स ने भी कभी विश्व कप नहीं खेला। इसी तरह फ्रेंस पुसकास, यूसेबायो, जोहान क्रूफ, मिचेल प्लाटिनी, जिको, पाउलो मालदिनी, रूड गुलिट और लुविस फिगो समेत ऐसे कई बड़े नाम हैं जो विश्व विजेता बनने से चूक गए, लेकिन क्या इन सितारों की काबीलियत पर फैंस ने कभी सवाल उठाया?