फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA WC 2022: बेहद खूबसूरत हैं फुटबॉल खिलाड़ियों की ये पत्नियां, कोई फोटोब्लॉगर तो कोई है फिटनेस कोच

Tue, 22 Nov 2022 06:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 06:30 PM IST
सार

फीफा विश्व कप 2022 में अब तक तीन दिन ही हुए हैं, लेकिन फैंस को बड़ा उलटफेर देखने को मिल चुका है। सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराकर सभी को चौंकाया है।
 

विज्ञापन
Know about beautiful wives of football players from photo blogger to fitness coach
फर्न हॉकिन्स और केटी गुडलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
फीफा विश्व कप 2022 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन ही फैंस को बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। विश्व कप चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार मानी जा रही अर्जेंटीना की टीम को सऊदी अरब ने 2-1 के अंतर से हराकर सभी को चौंकाया है। हालांकि, इंग्लैंड ने अपने विश्व कप का शानदार आगाज किया था। इस देश ने लगभग एक सप्ताह पहले ही क्रिकेट में टी20 विश्व कप जीता है और हैरी केन के दम पर इंग्लैंड अब फीफा विश्व कप का खिताब जीतने के लिए भी दावेदारी पेश कर रहा है। 


इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में ईरान को 6-2 के बड़े अंतर से हराया था और विश्व कप का शानदार आगाज किया। इंग्लैंड के लिए कई खिलाड़ियों ने गोल किए थे। इन खिलाड़ियों की पत्नी भी उनका हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में पहुंची थीं। यहां हम इंग्लैंड के खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में बता रहे हैं, जो खूबसूरती के मामले में सभी को मात देती हैं। 
Know about beautiful wives of football players from photo blogger to fitness coach
हैरी केन और उनकी पत्नी केटी गुडलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन की अगुआई में टीम शानदार लय में दिख रही है और पहला मैच बड़े अंतर से जीता है। हैरी केन की पत्नी केटी गुडलैंड भी उनका समर्थन करने कतर पहुंची हैं। केटी गुडलैंड एक फिटनेस कोच हैं। हैरी केन ने बहामास में उन्हें प्रपोज किया था। दोनों यहां छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। शादी से पहले ही यह जोड़ा दो बेटियों के माता-पिता बन गए थे। उनकी बेटियों का नाम आइवी और विविएन है।
Know about beautiful wives of football players from photo blogger to fitness coach
हैरी मैगुइरे और फर्न हॉकिन्स - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के डिफेंडर हैरी मैगुइरे की पत्नी फर्न हॉकिन्स भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। इन दोनों ने साल 2018 में विश्व कप से पहले फरवरी के महीने में सगाई की थी। हॉकिन्स एक फिजियोरिपिस्ट और फोटोब्लॉगर हैं। हालांकि, हैरीमैगुइरे के साथ उनका नाम जुड़ने के साथ ही उन्हें ख्याति मिली। अब वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about beautiful wives of football players from photo blogger to fitness coach
रहीम स्टर्लिंग पत्नी पेज के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड फुटबॉल टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहीम स्टर्लिंग ने ब्रिटिश मॉडल पेज मिलियन से शादी की है। पेज इंडो-अमेरिकी मूल की मॉडल हैं। पेज ने अपनी नौकरी छोड़कर रहीम स्टर्लिंग के साथ रहने का फैसला किया था। इसके बाद वह काफी चर्चा में रहीं। ये दोनों आपस में अच्छे दोस्त भी हैं। 
विज्ञापन
Know about beautiful wives of football players from photo blogger to fitness coach
ल्यूक शॉ और अनुष्का सैंटोस - फोटो : सोशल मीडिया
ल्यूक शॉ भी इंग्लैंड की टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं। उनकी पत्नी अनुष्का सैंटोस भी काफी चर्चित हैं और खूबसूरती के मामले में कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं। ये दोनों दो बच्चों के माता-पिता भी हैं। हालांकि, ये दोनों अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं करते, लेकिन अनुष्का को अक्सर ल्यूक शॉ के मैच के दौरान स्टेडियम में देखा जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed