फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA WC: अपने आखिरी फीफा विश्व कप को यादगार बनाएंगे लियोनल मेसी, गोल्डन बूट पहनकर खेलते नजर आएंगे

Sat, 19 Nov 2022 02:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Nov 2022 02:34 PM IST
सार

मेसी की टीम अर्जेंटीना लगातार 36 मैचों से हारी नहीं है। अब यह बूट मेसी के गोल करने में मदद करेंगे। एक कंपनी ने मेसी के लिए यह बूट तैयार करवाए हैं। मेसी यह बूट 22 नवंबर को सऊदी अरब के खिलाफ पहनकर खेलेंगे।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: Argentina captain Lionel Messi will play in Golden Boot, last world cup Cristiano Ronaldo
लियोनल मेसी और 'गोल्डन बूट' - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी आगामी कतर विश्वकप में गोल्डन बूट (सुनहरे जूते) पहनकर खेलते नजर आएंगे। मेसी अपना आखिरी विश्वकप खेल रहे हैं और वह इस ट्रॉफी को पहली बार अपने नाम करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
FIFA World Cup 2022: Argentina captain Lionel Messi will play in Golden Boot, last world cup Cristiano Ronaldo
मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
मेसी की टीम अर्जेंटीना लगातार 36 मैचों से हारी नहीं है। अब यह बूट मेसी के गोल करने में मदद करेंगे। एक कंपनी ने मेसी के लिए यह बूट तैयार करवाए हैं। मेसी यह बूट 22 नवंबर को सऊदी अरब के खिलाफ पहनकर खेलेंगे। अर्जेंटीना के झंडे में सफेद और नीला रंग शामिल है और मेसी के बूट में भी इसे जोड़ा गया है।
adidas drop 'EL RETORNO' Boot Celebrating Leo Messi's Game-Changing Legacy
 
FIFA World Cup 2022: Argentina captain Lionel Messi will play in Golden Boot, last world cup Cristiano Ronaldo
मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
मेसी ने अक्तूबर में एलान किया था कि विश्वकप की ट्रॉफी जीतने का उनके पास यह आखिरी मौका है। विश्वकप की ट्रॉफी को छोड़कर मेसी अपने करियर में सब कुछ हासिल कर चुके हैं। मेसी को यह ट्रॉफी जीतने का मौका 2014 में मिला था, लेकिन उनकी टीम फाइनल में जर्मनी से 0-1 से हार गई थी। अर्जेंटीना ने पिछले साल कोपा अमेरिका का खिताब जीता था और वह इस बार विश्वकप ट्राॅफी जीतने की दावेदारों में शामिल है। अभ्यास मैच में भी अर्जेंटीना की टीम 5-0 से जीता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: Argentina captain Lionel Messi will play in Golden Boot, last world cup Cristiano Ronaldo
मेसी ने 2016 कोपा अमेरिका के बाद संन्यास लिया था - फोटो : सोशल मीडिया
2016 में ले लिया था संन्यास
मेसी ने 2016 में कोपा अमेरिका के फाइनल में चिली के हाथों शिकस्त खाने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लिया था, लेकिन उन्होंने बाद में अपना फैसला बदल लिया और वह अभी तक टीम के कप्तान बने हुए हैं।
विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: Argentina captain Lionel Messi will play in Golden Boot, last world cup Cristiano Ronaldo
फीफा वर्ल्ड कप 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेसी पर इस साल सबकी निगाहें होंगी। ऐसे में वह अपने देश के लिए ट्ऱॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। मेसी पहली बार 2006 फीफा वर्ल्ड कप में खेले थे और यह उनका पांचवां विश्व कप है। उनके नाम फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 19 मैच खेलने का भी रिकॉर्ड है। साथ ही अपने देश के लिए भी वह सबसे ज्यादा मैच खेल चुके हैं। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 165 मैच खेले हैं और 91 गोल दागे हैं। दोहा से वह ट्रॉफी लेकर अपने घर लौटना चाहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed