फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA WC: 92 साल के इतिहास में पहली बार छह एशियाई टीमें विश्व कप खेलेंगी, सिर्फ कोरिया पहुंचा है सेमीफाइनल में

Sat, 19 Nov 2022 02:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Nov 2022 02:33 PM IST
सार

फीफा विश्वकप के 92 साल के इतिहास में एशियाई देशों का प्रदर्शन उल्लेखनीय नहीं रहा है। सिर्फ 13 देश ही विश्वकप में खेलें हैं। इनमें कोरिया 2002 में सेमीफाइनल में पहुंचा।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: first time in 92 years of world cup, six Asian teams will play FIFA World Cup
फीफा वर्ल्ड कप 2022 - फोटो : अमर उजाला
फीफा विश्वकप में एशियाई देशों के सामने भागीदारी से ऊपर उठकर कुछ कर दिखाने की चुनौती होगी। यह पहली बार है जब छह एशियाई देश (कोरिया, जापान, सऊदी अरब, कतर, ऑस्ट्रेलिया (एशियाई परिसंघ में शामिल), ईरान) 32 टीमों के विश्वकप में शिरकत करने जा रहे हैं।
FIFA World Cup 2022: first time in 92 years of world cup, six Asian teams will play FIFA World Cup
कोरियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
फीफा विश्वकप के 92 साल के इतिहास में एशियाई देशों का प्रदर्शन उल्लेखनीय नहीं रहा है। सिर्फ 13 देश ही विश्वकप में खेलें हैं। इनमें कोरिया 2002 में सेमीफाइनल में पहुंचा और उत्तर कोरिया 1966 के विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच सका है।
FIFA World Cup 2022: first time in 92 years of world cup, six Asian teams will play FIFA World Cup
जापान टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विश्वकप में एशियाई देशों का यही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 2002 और 2010 के दो ही ऐसे विश्वकप रहे हैं, जब दो एशियाई टीमों ने एक साथ दूसरे दौर में जगह बनाई। 12 साल बाद एक से अधिक एशियाई टीमों के पास दूसरे दौर में जगह बनाने का मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: first time in 92 years of world cup, six Asian teams will play FIFA World Cup
कतर टीम - फोटो : सोशल मीडिया
जापान सर्वाधिक तीन बार पहले दौर से आगे बढ़ा
यह दूसरा मौका है जब फीफा ने विश्वकप की मेजबानी एशियाई देश को सौंपी है। इससे पहले 2002 में कोरिया और जापान ने मिलकर विश्वकप आयोजित किया था। कतर को मेजबान होने के नाते पहली बार विश्वकप में प्रवेश मिला है। कोरिया ऐसी एशियाई टीम है जो सर्वाधिक 10 बार विश्वकप में शिरकत करने जा रही है, लेकिन इस देश ने 2002 में सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि 2010 में वह दूसरे दौर में पहुंची।
विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: first time in 92 years of world cup, six Asian teams will play FIFA World Cup
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
जापान सातवीं बार विश्वकप खेलने जा रही है, उसने 2002, 2010 और पिछले विश्वकप 2018 में दूसरे दौर में प्रवेश किया। ईरान का यह छठा विश्वकप है, लेकिन आज तक उसने दूसरे दौर में प्रवेश नहीं किया। सऊदी अरब का भी यह छठा विश्वकप है, लेकिन 1994 में प्रथम प्रवेश के बाद वह कभी दूसरे दौर में जगह नहीं बना पाया। फीफा के एशियाई परिसंघ में शामिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का यह चौथा विश्वकप है, लेकिन पिछले तीन मौकों पर उसे पहले दौर में ही बाहर होना पड़ा। 2002 में ओसियाना से संबंधित होकर ऑस्टे्रलिया ने दूसरे दौर में जगह बनाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed