पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार फुटबॉलर एंजेल डी मारिया ने खुलासा किया है कि बार्सिलोना स्टार लियोनेल मेसी के पीएसजी में शामिल होने को लेकर उनकी पत्नी की क्या राय थी।
2 of 5
मारिया और उनकी पत्नी
- फोटो : social media
मारिया ने मेसी के पीएसजी में शामिल होने की चर्चाओं पर बात करते हुए कहा कि बार्सिलोना स्टार की पीएसजी में शामिल होने की बात भले ही अब अफवाह हो लेकिन अटकलों ने न केवल फुटबॉल प्रशंसकों बल्कि कई खिलाड़ियों को भी हैरानी में डाल दिया।
3 of 5
Lionel Messi
- फोटो : ट्विटर
मारिया ने कहा, 'मैं हमेशा एक क्लब टीम में मेसी के साथ खेलने का सपना देखता था। हर बार जब हम अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम में जाते हैं तो यह बहुत कम लगता है। मेरा हमेशा से उसके साथ खेलने का सपना था।'
4 of 5
डी मारिया
- फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा, 'एक समय में मेरे पास एफसी बार्सिलोना जाने की संभावना थी, लेकिन यह संभव नहीं था। ऐसा लगता है कि एक और मौका है लेकिन मेरा अनुबंध यहां समाप्त हो रहा है। मुझे नहीं पता कि क्या हो सकता है, लेकिन मैं इसे पसंद करूंगा, और मुझे बहुत खुशी होगी।' मारिया ने आगे कहा, मुझे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार, कियान म्बाप्पे के साथ खेलने का मौका मिला। मेसी के साथ खेलना ... मैं खुशी से रिटायर हो सकता था।'
5 of 5
पत्नी के साथ डी मारिया
- फोटो : social media
32 वर्षीय मारिया ने आगे कहा, 'मेरी पत्नी ने मुझसे कहा अगर मेसी पीएसजी में आते हैं तो हम साथ रह सकते हैं लेकिन तुम एक रसोइया के रूप में रह सकते हो।' बता दें कि मारिया ने एक समय कहा था, अगर मेसी क्लब में शामिल हो जाते हैं तो लीग और फ्रेंच फुटबॉल के लिए काफी अच्छा होगा।'