फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 लाख की आबादी वाला क्रोएशिया पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचा, इस तरह मना जश्न

Thu, 12 Jul 2018 06:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 06:37 AM IST
विज्ञापन
croatia enters for the first time in final of fifa world cup
क्रोएशिया फैंस

40 लाख की आबादी वाले क्रोएशिया ने बुधवार को फीफा विश्व कप 2018 के दूसरे सेमीफाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार इंग्लैंड को 2-1 से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। अब रविवार को क्रोएशिया का फाइनल में मुकाबला फ्रांस से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में बेल्जियम को 1-0 से मात दी थी। क्रोएशिया की जीत पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

croatia enters for the first time in final of fifa world cup
क्रोएशिया फैंस

क्रोएशियाई दर्शकों ने जागरेब के प्रमुख चौराहे पर सेमीफाइनल मैच का आनंद उठाया और जीत का जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान फैंस ने आतिशबाजी की और देश का झंडा फहराते हुए जीत का जश्न मनाया। क्रोएशिया के एक फैन ने कहा कि किसी को हमारी जीत की उम्मीद नहीं थी। इंग्लिश मीडिया ने पूरे सप्ताह हमारा मजाक बनाया और कहा कि हमारे पास जीत का मौका नहीं है। मगर हमारे खिलाड़ियों ने क्वालिटी प्रदर्शन करके उनके मुंह पर ताले लगा दिए।

croatia enters for the first time in final of fifa world cup
कोलिंडा ग्रेबर कित्रोविक

क्रोएशिया की राष्ट्रपति कोलिंडा गर्बर कित्रोविच ने ब्रिटीश प्रधानमंत्री थेरेसा मई को क्रोएशिया की फुटबॉल जर्सी भेंट की थी। बहरहाल, क्रोएशिया के एक दर्शक ने कहा कि हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। पिछली बार हमने युद्ध और आजादी के बाद 1998 में सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। हमने दर्शाया कि जीत सकते हैं। यह छोटे देश के लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
croatia enters for the first time in final of fifa world cup
क्रोएशिया फैंस

एक फैन ने कहा कि देशवासियों को अपने गम मिटाने का एक मौका मिला है। क्रोएशिया में नौकरियों की कमी है, पैसों की कमी है। राजनेता अपनी जेब भरने में लगे हैं। मगर आज जनता खुश है। इस जीत ने उन्हें कुछ समय के लिए सारी दिक्कतों से बाहर निकाल दिया है। क्रोएशिया के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय हीरोज की तरह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
croatia enters for the first time in final of fifa world cup
इवान पेरिसिच

बता दें कि क्रोएशिया के मारियो मैंडजुकिच ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागकर टीम को पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने 109वें मिनट में गोल किया। इससे पहले फुलटाइम तक क्रोएशिया और इंग्लैंड का स्कोर 1-1 से बराबर था। इंग्लैंड के ट्रिपियर ने मैच का पहला गोल दागा। फिर 68वें मिनट में क्रोएशियाई स्ट्राइकर इवान पेरिसिच ने गोल दागकर स्कोर बराबर किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed