फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA WC 2018: मैंडजुकिच बने क्रोएशिया के हीरो, इंग्लैंड के 52 साल के सपने को किया चकनाचूर

Thu, 12 Jul 2018 05:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
Mario Mandzukic is a hero for Croatia to scored the winning goal against England in extra-time 
मारियो मैंडजुकिच

क्रोएशिया ने मारियो मैंडजुकिच (109वें मिनट) के गोल की बदौलत फीफा विश्व कप 2018 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर उसके 52 साल के सपने को तोड़ दिया। बुधवार को लुजिन्हकी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में क्रोएशिया ने एक बार की विश्व चैंपियन इंग्लैंड को 2-1 से मात दी।


 

Mario Mandzukic is a hero for Croatia to scored the winning goal against England in extra-time 
काइरन ट्रिपियर

इस मुकाबले का पहला हाफ इंग्लैंड के नाम रहा। पहले हाफ के पांचवें मिनट में ही इंग्लैंड ने ट्रिपियर के शानदार गोल से 1-0 की बढ़त दिलाई। दरअसल, लुका मॉड्रिक ने फाउल कराया, जिसकी वजह से इंग्लैंड को फ्री किक मिली। मिडफील्डर ट्रिपियर ने बेहतरीन किक जमाकर गेंद को सीधे जाली में भेद दी।

Mario Mandzukic is a hero for Croatia to scored the winning goal against England in extra-time 
इवान पेरिसिच

वहीं, दूसरे हाफ में क्रोएशिया ने अपने खेल में थोड़ी आक्रामकता दिखाई और 68वें मिनट में इवान पेरिसिच ने शानदार गोलकर क्रोएशियाई टीम के स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके साथ ही दूसरे हाफ का खेल 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ लेकिन नतीजा के लिए यह मुकाबला एक्सट्रा टाइम में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mario Mandzukic is a hero for Croatia to scored the winning goal against England in extra-time 
मारियो मैंडजुकिच

इसके बाद एक्सट्रा टाइम के 19वें मिनट में यानी 109वें मिनट में क्रोएशिया के स्टार खिलाड़ी मारियो मैंडजुकिच (109वें मिनट) ने शानदार गोल दागकर क्रोएशिया को 2-1 से बढ़त दिलाई। इसके बाद क्रोएशियाई टीम ने अपना डिफेंस मजबूत रखा और बाकी बचे समय को वैसे ही पास कराया और यह मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
Mario Mandzukic is a hero for Croatia to scored the winning goal against England in extra-time 
क्रोएशिया

बता दें कि क्रोएशिया ने साल 1998 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी लेकिन एक बार की विश्व विजेता फ्रांस के हाथों उसे 1-2 की शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वहीं, इंग्लैंड की टीम इससे पहले आखिरी बार 1990 में फीफा विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकिन वहां जर्मनी की टीम के खिलाफ उसे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। मालूम हो कि एक बार की विश्व चैंपियन इंग्लैंड 1966 में वेस्ट जर्मनी को 4-2 को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed