फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Football: स्पेन को 2010 FIFA WC जिताने वाले इस फुटबॉलर ने लिया संन्यास, हाल ही में शकीरा से हुआ था ब्रेकअप

Fri, 04 Nov 2022 09:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Nov 2022 09:30 AM IST
सार

35 साल के पीके ने इसकी घोषणा अपने ट्विटर हैंडल पर की। पीके ने बार्सिलोना की टीम के साथ तीन चैंपियंस लीग के खिताब जीते हैं। साथ ही वह 2010 में फुटबॉल वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) और 2012 यूरो कप जीतने वाली स्पेन की टीम का हिस्सा भी रहे हैं।

विज्ञापन
Barcelona and Spain Star Footballer Gerard Pique Announces Retirement Before FIFA World Cup 2022
बाएं से- जेरार्ड पीके, फैब्रिगास और कार्लोस पुयोल - फोटो : सोशल मीडिया
स्पेन के स्टार डिफेंडर और स्पैनिश क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले जेरार्ड पीके ने संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने गुरुवार को इसकी घोषणा की। पीके ने कहा कि शनिवार को अल्मेरिया के खिलाफ बार्सिलोना की जर्सी में वह आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे। यह मैच कैम्प नू (बार्सिलोना का होम ग्राउंड) में खेला जाएगा। 35 साल के पीके ने इसकी घोषणा अपने ट्विटर हैंडल पर की। पीके ने बार्सिलोना की टीम के साथ तीन चैंपियंस लीग के खिताब जीते हैं। साथ ही वह 2010 में फुटबॉल वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) और 2012 यूरो कप जीतने वाली स्पेन की टीम का हिस्सा भी रहे हैं।


Gerard Pique Is Considering Coming Out Of International Retirement To Play  For Spain At World Cup2010 फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ पीके
Barcelona and Spain Star Footballer Gerard Pique Announces Retirement Before FIFA World Cup 2022
शकीरा (दाएं) और पीके अलग हुए - फोटो : सोशल मीडिया
पीके ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- मैं आपको बताना चाहता था कि मैंने तय कर लिया है कि इस यात्रा को समाप्त करने का समय आ गया है। वह इस वीडियो में एक टीनएजर के तौर पर बार्सिलोना की जर्सी मे स्टार फुटबॉलर्स को देखते हुए नजर आए, जो कि स्टार फुटबॉलर्स के ऑटोग्राफ लेना चाह रहा है। पीके ने कहा- बार्का (बार्सिलोना) के बाद कोई और टीम नहीं। मैं जल्द ही इस टीम का सुपर फैन बनूंगा और इस टीम को सपोर्ट करूंगा। मैं बार्सिलोना के लिए अपने प्यार को अपने बच्चों में बांटूंगा। अभी या कुछ समय बाद मैं वापसी करूंगा।

Gerard Pique retires from international football - TechnoSports
Barcelona and Spain Star Footballer Gerard Pique Announces Retirement Before FIFA World Cup 2022
शकीरा और पीके - फोटो : सोशल मीडिया
10 वर्ष की उम्र में कैम्पा नू पहुंचने के बाद पीके ने 2004 में मैनचेस्टर यूनाइटेड एकेडमी को जॉइन करने के लिए अपने होम सिटी को छोड़ दिया था। 2008 में मैनचेस्टर यूनाइटेड के तत्कालीन मैनेजर एलेक्स फर्ग्यूसन की देखरेख में टीम ने पहली चैंपियंस लीग ट्रॉफी जीती थी। पीके उस टीम का भी हिस्सा रहे थे। इसके बाद उन्होंने बार्सिलोना में वापसी की और टीम को आठ 'ला लीगा' खिताब जीतने में मदद की। इसके अलावा उन्होंने सात कोप डेल रहे और 2009, 2011 और 2015 में बार्सिलोना के साथ ही तीन चैंपियंस लीग के खिताब भी जीते।

Gerard Pique pictured playing for Manchester United in 2006
मैनचेस्टर यूनाइटेड में पीके
विज्ञापन
विज्ञापन
Barcelona and Spain Star Footballer Gerard Pique Announces Retirement Before FIFA World Cup 2022
पीके और शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया
पीके का हाल ही में पूर्व पत्नी शकीरा से ब्रेक अप हुआ था। जून में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। कोलंबिया की पॉप स्टार गायिका शकीरा और पीके 12 साल तक रिलेशनशिप में रहे। 45 साल की शकीरा ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित नाम हैं। 'हिप्स डोन्ट लाई' और 'वाका-वाका' उनके चर्चित गाने हैं। शकीरा और पीके हॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक माने जाते थे। दोनों दक्षिण अफ्रीका में 2010 में विश्व कप के बाद से रिलेशनशिप में आए थे। तब फुटबॉल वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग 'वाका-वाका' में दोनों साथ भी नजर आए थे।

Champions League: Gerard Pique says Juventus can win trophy - Daily Post  Nigeria
विज्ञापन
Barcelona and Spain Star Footballer Gerard Pique Announces Retirement Before FIFA World Cup 2022
पॉप गायिका शकीरा और फुटबॉलर पीके और उनके दो बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया
पीके और शकीरा ने शादी नहीं की और दोनों की उम्र के बीच 10 साल का फर्क भी है। पीके शकीरा से 10 साल छोटे हैं। इन दोनों के दो बच्चे (शाशा पीके मेबारक और मिलान पीके मेबारक) भी हैं। पिछले काफी समय से पीके क्लब के मुख्य डिफेंडर्स की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। उन्हें कई मैचों में तो शुरुआती प्लेइंग-11 में भी जगह नहीं दी गई। साथ ही वह स्पेन के फीफा वर्ल्ड कप के संभावितों की लिस्ट से भी बाहर थे। ऐसे में उन्होंने करियर को खत्म करने का फैसला लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed