फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: चाणक्य ने बताया इंसान को किन जानवरों की आदतों को अपना लेना चाहिए

Tue, 04 Mar 2025 05:10 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 04 Mar 2025 05:10 PM IST
सार

चाणक्य नीति में बताया गया है कि मनुष्य को कुछ विशेष जानवरों की आदतें अपने जीवन में अपनानी चाहिए, जिससे वह अधिक सफल और आत्मनिर्भर बन सकता है। आइए जानते हैं उन पांच जानवरों की आदतों के बारे में जो हर इंसान के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।
 

विज्ञापन
Five qualities we can learn from animals as per chanakya niti
Chanakya Niti For Success - फोटो : amar ujala
Chanakya Niti For Success: आचार्य चाणक्य न केवल एक महान राजनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने अपने ज्ञान और अनुभव से जीवन के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण शिक्षाएं दी हैं। उनकी नीतियों में सफलता, नीति, व्यवहार और जीवन के मूल सिद्धांतों को दर्शाया गया है। चाणक्य नीति में यह भी बताया गया है कि मनुष्य को कुछ विशेष जानवरों की आदतें अपने जीवन में अपनानी चाहिए, जिससे वह अधिक सफल और आत्मनिर्भर बन सकता है। आइए जानते हैं उन 5 जानवरों की आदतों के बारे में जो हर इंसान के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।


शेर की तरह निर्भयता और आत्मविश्वास 
शेर जंगल का राजा होता है और अपनी शक्ति व आत्मविश्वास के बल पर शासन करता है। चाणक्य के अनुसार किसी भी कार्य को करते समय पूरी निडरता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 
 

Chanakya Niti: जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा ध्यान रखें चाणक्य नीति की ये चार बातें


 
Five qualities we can learn from animals as per chanakya niti
मुर्गे की तरह अनुशासित - फोटो : adobe stock
मुर्गे की तरह अनुशासित
मुर्गा हमेशा समय के प्रति जागरूक रहता है और सुबह जल्दी उठकर अपने कार्य में लग जाता है। यह हमें अनुशासन और समय प्रबंधन की सीख देता है। इंसान को भी जीवन में सफल होने के लिए सुबह समय से उठना चाहिए और अनुशासन का पालन करना चाहिए।
 

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए इन जगहों से हो जाएं दूर, चाणक्य ने बताया तरक्की का रास्ता

Five qualities we can learn from animals as per chanakya niti
कौए की तरह परिश्रमी - फोटो : adobe stock
कौए की तरह परिश्रमी 
चाणक्य के अनुसार इंसान को कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। जिस तरह एक कौआ अकेला भोजन इकट्ठा करता है और मेहनत करने से पीछे नहीं हटता, उसी तरह मनुष्य को भी किसी कार्य को बिना डरे पूरे आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए।
 

Chanakya Niti Sutras: चाणक्य नीति से लें जीवन बदलने वाली सीख, जानें सफल होने के लिए क्या बातें हैं जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Five qualities we can learn from animals as per chanakya niti
कुत्ते की तरह सतर्कता - फोटो : adobe stock
कुत्ते की तरह सतर्कता 
कुत्ता न केवल अपने स्वामी के प्रति वफादार होता है, बल्कि हमेशा सतर्क भी रहता है। यह हमें सिखाता है कि जीवन में रिश्तों के प्रति ईमानदार और सतर्क रहना बहुत जरूरी है।
 

Chanakya niti: जीवन में सफलता हासिल करने के लिए छात्रों को ध्यान रखनी चाहिए आचार्य चाणक्य ये बातें

विज्ञापन
Five qualities we can learn from animals as per chanakya niti
बगुला की तरह एकाग्रता - फोटो : adobe stock
बगुला की तरह एकाग्रता
इंसान को बगुले की तरह एकाग्र होना चाहिए। जब बगुला शिकार करता है, तो उसका पूरे ध्यान मछली पर ही होता है और वह पलक झपकते हैं अपने शिकार को दबोच लेता है। इसी तरह इंसान को भी अपने लक्ष्य की ओर बहुत ही एकाग्र होना चाहिए।
 

Chanakya Niti: जीवन में होना है सफल तो भूलकर भी साझा न करें ये बातें, गांठ बांधकर रख लें ये कामयाबी मंत्र





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed